फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   in jalandhar Additional Deputy Commissioner's of Police Phone Hack

जालंध्ार के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस का फोन हैक

Sat, 28 Sep 2013 11:36 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 28 Sep 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
in jalandhar Additional Deputy Commissioner's of Police Phone Hack
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस-2 परमिंदर सिंह भंडाल का सरकारी फोन किसी ने हैक कर लिया और उनके मातहत अधिकारियों और थानेदारों को आदेश दे दिए।
विज्ञापन


मातहत अधिकारियों ने हुकम बजाकर जब एडीसीपी सिटी-2 भंडाल को बैक कॉल की तो हैकर की करतूत का खुलासा हुआ। इसके बाद खलबली मच गई। एडीसीपी भंडाल ने तत्काल इसकी जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी और साथ ही साइबर एक्सपर्ट टीम को बताकर अपने मोबाइल की कॉल्स को रिकार्ड करने का आदेश दे दिया।

एडीसीपी परमिंदर भंडाल ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे इस घटना से वे काफी परेशान हो गए। पता चला है कि उनके सरकारी फोन से उनके मातहत थानेदारों को मोबाइल पर कॉल्स की गईं। इसमें कॉलर ने कहा कि एक इलाके में खासा बवाल मचा हुआ है और वहां पर गुंडागर्दी व टकराव हो रहा है। तत्काल वहां पर मूव करने का हुकम जारी हुआ।
विज्ञापन


थानेदार मौके पर पहुंचा लेकिन वहां पर शांति देखकर उसने तत्काल एडीसीपी भंडाल को कॉल की और कहा कि सर यहां पर कुछ नहीं है। ऐसी ही लगातार चार पांच कॉल्स आ गईं। इसमें उनके मातहत अधिकारियों ने कहा कि सर वे स्पॉट पर हैं, लेकिन यहां कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल्स की रिकार्डिंग शुरू
एडीसीपी भंडाल ने मातहत अधिकारियों को कहा कि उन्होंने तो कॉल्स की ही नहीं हैं। इसके बाद प्रशासन में खलबली मच गई। कॉल रिकार्ड चेक किया गया तो पता चला कि उनके मोबाइल से कॉल्स की जा रही हैं। तब पता चला कि उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया गया है।


सूत्रों के मुताबिक एक टीम ने अब कॉल्स को रिकार्ड करना शुरू कर दिया है ताकि अगर हैकर एडीसीपी के फोन से किसी परिचित को कॉल करेगा तब भी वह धरा जा सकता है। ऐसा कोई रास्ता नहीं है कि पुलिस हैकर तक पहुंच सके।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed