फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   In a dispute over sewerage, the mayor took out his pistol

पंजाब में सीवरेज को लेकर तकरार: मेयर ने निकाली पिस्तौल! CCTV में कैद हुई घटना

Mon, 02 Jun 2025 09:49 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 09:49 PM IST
सार

सीवरेज पाइप को लेकर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी और पूर्व ठेकेदार संतोख सिंह के बीच गंभीर विवाद हो गया। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब संतोख सिंह ने बिना अनुमति के नगर निगम की मशीन और कर्मचारियों को लेकर सीवरेज पाइप की मरम्मत शुरू की।

विज्ञापन
In a dispute over sewerage, the mayor took out his pistol
सीवरेज विवाद को लेकर मेयर ने निकाली पिस्टल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोगा के कोटकपूरा बायपास के पास महाराजा रणजीत सिंह नगर में एक बंद पड़ी सीवरेज पाइप को लेकर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी और पूर्व ठेकेदार संतोख सिंह के बीच गंभीर विवाद हो गया। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब संतोख सिंह ने बिना अनुमति के नगर निगम की मशीन और कर्मचारियों को लेकर सीवरेज पाइप की मरम्मत शुरू की। मेयर, जो इस वार्ड के मौजूदा पार्षद भी हैं। इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

 
संतोख सिंह ने काम पूरा करने के बाद मेयर को मौके पर बुलाया और सार्वजनिक रूप से तंज कसते हुए कहा जो काम आप नहीं कर पाए, वो हमने कर दिखाया। इस बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। मेयर का आरोप है कि संतोख सिंह ने उन्हें गालियां दीं, धमकी दी और ईंट उठाकर हमला करने की कोशिश की। अपनी सुरक्षा के लिए मेयर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली, लेकिन न तो इसे किसी पर ताना और न ही फायरिंग की। बाद में मेयर ने रिवॉल्वर अपने गनमैन को सौंप दी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन


मेयर बलजीत सिंह चन्नी ने बताया कि यह सीवरेज पाइप पिछले कई सालों से बंद है और इसे दोबारा चालू करना संभव नहीं है। दिल्ली से आई एक विशेषज्ञ टीम ने भी इसका निरीक्षण किया था और नई पाइपलाइन डालने की सलाह दी थी। मेयर के अनुसार, इस पाइप में पहले भी उनकी तीन मशीनों के नोजल फंस चुके हैं। उन्होंने संतोख सिंह पर बिना अनुमति काम शुरू करने और झूठ बोलने का आरोप लगाया। मेयर ने इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

संतोख सिंह का पक्ष

वहीं, संतोख सिंह, जो 13 साल पहले ठेकेदारी करते थे और अब समाज सेवा का दावा करते हैं, ने कहा कि उन्होंने स्थानीय लोगों की भलाई के लिए सीवरेज लाइन को चालू करवाया, जो अब कार्यरत है। उनके अनुसार, उन्होंने इस काम के लिए स्थानीय विधायक और संबंधित अधिकारियों को पहले से सूचित किया था। संतोख सिंह ने यह भी दावा किया कि विधायक के निर्देश पर ही उन्होंने नगर निगम की मशीन का उपयोग किया। उन्होंने मेयर पर उल्टा आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर ने उन पर ईंट फेंकी, जिससे उनके पांव में चोट लगी। संतोख सिंह के अनुसार, इस सीवरेज कार्य के लिए नगर निगम ने 1 करोड़ 70 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया था, और इसकी जानकारी विधायक को भी थी।

पुलिस ने मेयर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के दावों की सत्यता की जांच की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना दिया है और नगर निगम के कार्यों की पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed