फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   illegal property of drug smuggler brothers demolished Moga police and Municipal Corporation

Moga: नशा तस्कर भाइयों की अवैध संपत्ति पर चला पीला पंजा, मोगा पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

Fri, 24 Oct 2025 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 02:14 PM IST
सार

एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि मोगा पुलिस और नगर निगम की यह संयुक्त कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।

विज्ञापन
illegal property of drug smuggler brothers demolished Moga police and Municipal Corporation
नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा निगम और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई मोगा के लाल सिंह रोड में की गई, जहां अरुण और राहुल नामक दो सगे भाइयों ने नशा तस्करी के जरिए अवैध तरीके से घर बनाया हुआ था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों के खिलाफ कुल 8 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 3 मामले NDPS एक्ट की काॅमर्शियल क्वाटिंटी के तहत आते हैं। नगर निगम ने पूर्व में उन्हें नोटिस भी जारी किया था, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर आज कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। 
विज्ञापन




मोगा निगम की टीम ने एसएसपी अजय गांधी के निर्देशन में यह कार्रवाई पूरी की। इस मौके पर एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि मोगा पुलिस और नगर निगम की यह संयुक्त कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है। आरोपी अरुण फिलहाल जेल में बंद है जबकि राहुल जमानत पर बाहर है। जांच में यह भी पाया गया कि दोनों ने नशा तस्करी की कमाई से यह संपत्ति बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने आगे बताया कि इससे पहले भी साधा वाला बस्ती में दो अन्य नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है। आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा। जो भी व्यक्ति नशा तस्करी से अवैध संपत्ति बनाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed