फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Husband murdered wife with scissors in Firozpur accused had court marriage four months ago

कैंची से पत्नी की हत्या: 4 महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज, पहली पत्नी की हत्या में आरोपी काट चुका 10 साल की सजा

Sun, 07 Jul 2024 08:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 07 Jul 2024 08:48 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में एक व्यक्ति ने कैंची से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने चार महीने पहले की कोर्ट मैरिज की थी। मृतका उसकी दूसरी पत्नी थी। आरोपी पति पहली पत्नी की हत्या में 10 साल की कैद की सजा काटकर आया था। 

विज्ञापन
Husband murdered wife with scissors in Firozpur accused had court marriage four months ago
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का के राजपूत मोहल्ले में एक व्यक्ति ने कैंची घोंप पत्नी की हत्या कर दी। चार माह पूर्व ही उसने कोर्ट मैरिज की थी। ये उसकी दूसरी पत्नी थी। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी पहली पत्नी की हत्या के आरोप में 10 साल की सजा काट कर छह माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन


मृतका प्रकाश कौर (50) के भतीजे शंटी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि प्रकाश कौर उसकी ताईं है। ताईं के पति की मौत हो चुकी है। करीब 4 महीने पहले रमन शर्मा नाम के शख्स जो करीब 6 महीने पहले अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में जेल से करीब 10 साल की सजा काट कर वापस लौटा था। उससे ताईं की कोर्ट मैरिज करवाई थी। रमन उसकी ताईं को बेटे का घर छोड़ अपने साथ रहने के लिए मजबूर किया जा रहा था।
विज्ञापन


ताईं अपने बेटे और बहू के यहां रहती थी, जो घर छोड़कर नहीं जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। तभी तैश में आकर रमन ने ताईं के पेट में कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, जलालाबाद के डीएसपी एआर शर्मा ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed