फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Hoshiarpur police arrested three accused of youth murder in Dasuha

दुबई से जुड़े दसूहा में युवक की हत्या के तार: तीन गिरफ्तार, आरोपियों ने कबूला क्यों किया कुलवीर का मर्डर

Mon, 29 Jul 2024 10:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 29 Jul 2024 10:31 PM IST
सार

होशियारपुर के दसूहा में बाइक सवार तीन आरोपियों ने तेजधार हथियारों से युवक कुलवीर व उसके साथी पर हमला कर दिया था। इस हमले में कुलवीर की मौत हो गई थी। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Hoshiarpur police arrested three accused of youth murder in Dasuha
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होशियारपुर के दसूहा में हुई युवक की हत्या के तार दुबई से जुड़े हैं। दुबई में बैठे मुख्य आरोपी के कहने पर कुलवीर सिंह की हत्या को अंजाम दिया गया है। जिला पुलिस ने कोर्ट परिसर दसूहा के पास हुई हत्या की गुत्थी को 48 घंटों में सुलझाते हुए तीन कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस प्रमुख सुरेंद्र लांबा ने बताया कि 26 जुलाई को सतविंदर सिंह उर्फ सत्ती निवासी गांव बाजवा और कुलवीर सिंह निवासी गांव पनवा पर कोर्ट के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। इसी दौरान उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल दसूहा में भर्ती कराया गया, जहां कुलवीर सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने सतविंदर सिंह के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया था। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों की तलाश के लिए एसपी (डी) सरबजीत सिंह बाहिया की अध्यक्षता में विशेष टीम का गठन किया था। इसमें जगदीश राज अत्री डीएसपी दसूहा, शिवदर्शन सिंह संधू डीएसपी (डी) प्रभारी सीआईए इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह और एसएचओ दसूहा हरप्रेम सिंह को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


एसपी डी ने मामले की जांच लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया। उन्होंने बताया कि उक्त टीमों के पास तकनीकी एवं सीसीटीवी इस मामले की फुटेज की मदद से जांच कर 48 घंटे के अंदर तीन कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अमन उर्फ फौजी, जसविंदर सिंह निवासी गांव डफर, कनिष कुमार निवासी खानखाना जिला शहीद भगत सिंह नगर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो तेजधार हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख सुरेंद्र लांबा ने बताया कि हत्या का कारण आरोपी सतविंदर सिंह उर्फ सती निवासी गांव बाजवा की विदेश में दुबई में रह रहे थाना हरियाना के अधीन गांव कबीरपुर के निवासी पिंदर से पुरानी दुश्मनी थी, जिसने आरोपी कनिष कुमार को इस घटना को अंजाम देने के लिए कहा था। कनिश ने अमनदीप सिंह और जसविंदर सिंह के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी अमनदीप सिंह के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज हैं।

दसूहा में युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed