फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Himachal youth and his partner arrest in Kapurthala with 100 grams of heroin

पंजाब में हिमाचल का युवक गिरफ्तार: हाईटेक नाके पर जांच करने पर बोलेरो में मिली हेरोइन, साथी भी काबू

Thu, 22 Aug 2024 05:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 22 Aug 2024 05:09 PM IST
सार

पंजाब में हिमाचल का युवक नशा तस्करी मामले में गिरफ्तार हुआ है। कपूरथला में हाईटेक नाके पर जांच करने पर बोलेरो सवार युवक और उसकी साथी से हेरोइन बरामद हुई है।

विज्ञापन
Himachal youth and his partner arrest in Kapurthala with 100 grams of heroin
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के ढिलवां पुलिस ने हाईटेक नाके दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। नाके पर वाहनों की चेकिंग के दौरान बोलेरो में सवार दो युवको को शक के आधार पर रोका गया। जांच के दौरान आरोपियों से 100 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आरोपियों में एक हिमाचल प्रदेश के मंडी का युवक शामिल है। आरोपियों की पहचान भागीरथ सिंह उर्फ रवि निवासी गांव बरमु, मंडी, हिमाचल प्रदेश और रोबनदीप सिंह निवासी गांव कोलेवाल अमृतसर के रूप में हुई है। थाना ढिलवां के एसएचओ रमनदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन




एएसआई कुलदीप सिंह पुलिस टीम सहित आपराधिक तत्वों की तलाश में हाईटेक नाके पर मौजूद थे। हाइवे पुलिस के साथ नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अमृतसर की तरफ से आ रही एक बोलेरो गाड़ी (एचपी-33डी-9533) को शक के आधार पर रोका गया। इसमें दो युवक सवार थे। गाड़ी में बैठे एक युवक नीचे उतरा और जेब से एक लिफाफा निकाल कर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस टीम ने दोनों को काबू कर फेंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed