{"_id":"66c7236fc018f5cca607003f","slug":"himachal-youth-and-his-partner-arrest-in-kapurthala-with-100-grams-of-heroin-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में हिमाचल का युवक गिरफ्तार: हाईटेक नाके पर जांच करने पर बोलेरो में मिली हेरोइन, साथी भी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में हिमाचल का युवक गिरफ्तार: हाईटेक नाके पर जांच करने पर बोलेरो में मिली हेरोइन, साथी भी काबू
Thu, 22 Aug 2024 05:09 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:09 PM IST
सार
पंजाब में हिमाचल का युवक नशा तस्करी मामले में गिरफ्तार हुआ है। कपूरथला में हाईटेक नाके पर जांच करने पर बोलेरो सवार युवक और उसकी साथी से हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी युवक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के ढिलवां पुलिस ने हाईटेक नाके दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। नाके पर वाहनों की चेकिंग के दौरान बोलेरो में सवार दो युवको को शक के आधार पर रोका गया। जांच के दौरान आरोपियों से 100 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपियों में एक हिमाचल प्रदेश के मंडी का युवक शामिल है। आरोपियों की पहचान भागीरथ सिंह उर्फ रवि निवासी गांव बरमु, मंडी, हिमाचल प्रदेश और रोबनदीप सिंह निवासी गांव कोलेवाल अमृतसर के रूप में हुई है। थाना ढिलवां के एसएचओ रमनदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
एएसआई कुलदीप सिंह पुलिस टीम सहित आपराधिक तत्वों की तलाश में हाईटेक नाके पर मौजूद थे। हाइवे पुलिस के साथ नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अमृतसर की तरफ से आ रही एक बोलेरो गाड़ी (एचपी-33डी-9533) को शक के आधार पर रोका गया। इसमें दो युवक सवार थे। गाड़ी में बैठे एक युवक नीचे उतरा और जेब से एक लिफाफा निकाल कर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस टीम ने दोनों को काबू कर फेंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन