फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Heroin recovered near village of Mamdot in Punjab by BSF

Punjab: ममदोट के गांव के पास तीन पैकेट हेरोइन बरामद, पाकिस्तानी तस्करों ने बाड़ के ऊपर से फेंका नशा

Mon, 10 Apr 2023 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 11:07 AM IST
सार

फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट के गांव गंधू किलचा के नजदीक तस्करों द्वारा बाड़ के ऊपर से प्रतिबंधित सामग्री फेंकने के प्रयास किया गया। इसके बाद मौके पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बाड़े के पास से तीन पैकेट हेरोइन जब्त की गई।

विज्ञापन
Heroin recovered near village of Mamdot in Punjab by BSF
तलाशी में मिली हेरोइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पाकिस्तानी तस्करों ने हेरोइन के छोटे पैकेट तैयार कर फेंसिंग के ऊपर से भारतीय सीमा में फेंके। बीएसएफ को गश्त के के दौरान हेरोइन के तीन पैकेट सीमांत गांव कंदू किलचा के गेहूं के खेत से मिले हैं। हेरोइन का वजन एक किलो छह सौ ग्राम आंका है। यह घटना रविवार रात घटी है, सोमवार चेकिंग दौरान बीएसएफ को उक्त पैकेट बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक रात के समय पाकिस्तानी तस्करों ने पीले रंग की टेप से लिपटे तीन पैकेट कंटीली तार के ऊपर से भारतीय सीमा में फेंके हैं। रात में गश्त कर रहे बीएसएफ को पैकेट फेंकने की आवाज सुनाई दी थी। सोमवार सुबह बीएसएफ ने स्पेशल सर्च अभियान चलाकर हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए हैं। उक्त पैकेटों में एक किलो छह सौ ग्राम हेरोइन निकली है।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि पाक तस्करों ने हेरोइन के छोटे पैकेट तैयार इसलिए किए हैं ताकि आसानी से अपने क्षेत्र में रहकर फेंसिंग के ऊपर से भारतीय सीमा में फेंक सकें। पाक तस्करों ने कितने पैकेट फेंके हैं, इसका सुराग लगाने में बीएसएफ व पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बीएसएफ अधिकारियों ने हेरोइन बरामद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें गेहूं के खेत से तीन पैकेट बरामद हुए हैं। उक्त पैकेटों में एक किलो छह सौ ग्राम हेरोइन मिली है। जिस किसान के खेत से हेरोइन के पैकेट मिले हैं, उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed