फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   heavy rain alert in Punjab on 27th and 28th August Punjab Weather update

Punjab Weather News: पंजाब में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Sun, 25 Aug 2024 02:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 Aug 2024 02:32 PM IST
सार

मौसम विभाग ने पंजाब में दो दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश और अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है।  

विज्ञापन
heavy rain alert in Punjab on 27th and 28th August Punjab Weather update
पंजाब में बरसात - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से मानसून सुस्त चल रहा है, लेकिन अगले दो दिन पंजाब के लोगों के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से पंजाब के पांच जिलों में 27 व 28 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिनमें अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर शामिल हैं, जबकि बाकी जिलों में इस दौरान हल्की व मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा। आसमान पर कभी बादल छा जाते तो कभी धूप खिली। पंजाब में कई जगहों पर शनिवार को बारिश हुई है। हालांकि तापमान में इसका खास असर नहीं पड़ा। पंजाब में सबसे गर्म फरीदकोट रहा। फरीदकोट का अधिकम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, बरनाला का न्यूनतम तापमान 23.5 जो पूरे पंजाब में सबसे कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश रोपड़ में 12.5 एमएम हुई है। इसी तरह भाखड़ा डैम के एरिया में 10.5 एमएम, बालाचौर में 3.5 एमएम, श्री आनंदपुर साहिब में 2 एमएम, बरनाला में 2 एमएम, समराला में 1.5 एमएम, फिरोजपुर में 1 एमएम और पटियाला में भी 1 एमएम बारिश हुई है। इसी तरह अगर अधिकतम तापमान की बात की जाए तो गुरदासपुर का 36 डिग्री, बठिंडा 36.5, समराला 37.1, मोहाली 36.2, पटियाला 35 और पठानकोट का 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।


हरियाणा में भी तेज बारिश का अलर्ट
पंजाब के अलावा हरियाणा में भी दो दिन भारी बारिश का अलर्ट है। हरियाणा के आठ जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मेवात, पलवल और फरीदाबाद में 27 और 28 अगस्त दो दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत 28 को भारी बारिश की चेतावनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed