{"_id":"63df887cb80ab1155618f5d4","slug":"head-of-sit-investigating-kotakpura-incident-asked-people-to-share-information-they-have-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कोटकपूरा गोलीकांड की जांच के लिए लोगों से मांगा सहयोग, SIT प्रमुख ने की जानकारी साझा करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कोटकपूरा गोलीकांड की जांच के लिए लोगों से मांगा सहयोग, SIT प्रमुख ने की जानकारी साझा करने की अपील
Sun, 05 Feb 2023 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 05 Feb 2023 04:14 PM IST
सार
एसआईटी के प्रमुख एडीजीपी लालकृष्ण यादव ने कहा कि उनसे 10 या 14 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक को चंडीगढ़ स्थित उनके कार्यालय में मिला जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोग इस संबंध में व्हाट्सएप नंबर 9875983237 पर संदेश भेजकर
विज्ञापन
helpline
विस्तार
कोटकपूरा गोलीकांड की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख एडीजीपी लालकृष्ण यादव ने लोगों से सहयोग करने व उनके पास किसी तरह की जानकारी है तो उसे साझा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर 2015 को हुई इस घटना के संबंध में यदि किसी के पास कोई अतिरिक्त प्रासंगिक जानकारी है जो मामले पर असर डाल सकती है तो वह उनसे व्यक्तिगत रूप से मिल कर इसे साझा कर सकता है। उनसे 10 या 14 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक को चंडीगढ़ स्थित उनके कार्यालय में मिला जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोग इस संबंध में व्हाट्सएप नंबर 9875983237 पर संदेश भेजकर या आईडी newsit2021kotkapuracase@gmail.com पर ईमेल करके भी जानकारी साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस स्तर पर भी किसी जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा प्रदान किया गया कोई भी इनपुट/सूचना एसआईटी के लिए जांच की इस कानूनी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने में बहुत मददगार साबित हो सकता है। एडीजीपी ने सौंपी गई जिम्मेदारी के निर्वहन में एसआईटी को सहयोग देने के लिए लोगों का आभार भी व्यक्त किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के निर्देश पर राज्य सरकार ने कोटकपूरा गोलीकांड की घटना की जांच के लिए एडीजीपी लालकृष्ण यादव, आईजी राकेश अग्रवाल, आईजीपी सुरजीत सिंह और एसएसपी मोगा गुलनीत सिंह खुराना सहित तीन वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया था।
विज्ञापन