{"_id":"66cc7df8143c8077c700221f","slug":"hardeep-singh-dimpy-dhillon-will-join-aap-sukhbir-badal-offer-ticket-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab Politics: आप में शामिल होंगे हरदीप डिंपी ढिल्लों, सुखबीर बादल का ऑफर- 10 दिन में वापसी तो टिकट पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Politics: आप में शामिल होंगे हरदीप डिंपी ढिल्लों, सुखबीर बादल का ऑफर- 10 दिन में वापसी तो टिकट पक्की
Mon, 26 Aug 2024 06:37 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 26 Aug 2024 06:37 PM IST
सार
एक दिन पहले शिरोमणि अकाली दल छोड़ने वाले गिद्दड़बाहा के वरिष्ठ नेता हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने का एलान कर दिया है। डिंपी ढिल्लों समर्थकों व परिवार के सदस्यों के साथ आप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
गिद्दड़बाहा में समर्थकों को संबोधित करते हुए डिंपी ढिल्लों।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का दामन छोड़ने वाले गिद्दड़बाहा के वरिष्ठ नेता हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होंगे। डिंपी ढिल्लों मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में 28 अगस्त को आप में शामिल होंगे। उन्होंने ये फैसला सोमवार को समर्थकों के साथ बैठक के बाद लिया।
विज्ञापन
पत्रकारों के साथ वार्ता में उन्होंने कहा कि वह पारिवारिक सदस्यों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। उनकी शिअद में दोबारा वापसी अब संभव नहीं है। उन्होंने शिअद छोड़ने के पीछे मनप्रीत बादल को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
डिंपी ने कहा कि आप के साथ उनकी बात चल रही है। उनका आप में शामिल होने अब तय है। बता दें कि डिंपी ढिल्लों गिद्दड़बाहा शिअद हलका इंचार्ज रहे हैं और बादल परिवार के बेहद करीबी रहे हैं।
विज्ञापन
निजी फायदे के लिए शिअद छोड़ी पार्टीः बादल
उधर, गिद्दड़बाहा में डिंपी ढिल्लों द्वारा समर्थकों की भीड़ जुटा आप में जाने के एलान के बाद शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गांव बादल स्थित पैतृक निवास पर गिद्दड़बाहा हलके के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने डिंपी ढिल्लों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने निजी फायदे के लिए शिअद छोड़ रहे हैं। मगर फिर भी वह उन्हें दस दिन का समय देते हैं। डिंपी ढिल्लों अगर शिअद में वापसी करते हैं तो गिद्दड़बाहा से उसकी टिकट पक्की है।
गांव बादल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : संवाद
आप नेताओं के संपर्क में थे ढिल्लों: सुखबीर
सुखबीर बादल ने कहा कि गिद्दड़बाहा से वह डिंपी ढिल्लों को ही टिकट देने वाले थे। मगर उन्हें सूचना मिल रही थी कि डिंपी ढिल्लों पिछले तीन-चार महीनों से आप नेताओं के संपर्क में हैं। वे तो अपने निजी हितों के लिए पार्टी छोड़ कर गए हैं। मनप्रीत बादल के साथ उनकी पिछले कई महीनों से बात नहीं हुई है। मनप्रीत बादल तो भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसमें उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि डिंपी के लिए शिअद के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। वह जब चाहे वापसी कर सकते हैं। अगर वह दस दिन के भीतर घर वापसी करते हैं तो टिकट उन्हीं को दिया जाएगा।