{"_id":"617543e755c19864e31c88fa","slug":"gurnam-singh-chadhuni-will-contest-all-the-seats-of-punjab-by-making-a-new-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान: गुरनाम सिंह चढ़ूनी बनाएंगे नई पार्टी, कहा-पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, लक्खा सिधाना में अनुशासनहीनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलान: गुरनाम सिंह चढ़ूनी बनाएंगे नई पार्टी, कहा-पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, लक्खा सिधाना में अनुशासनहीनता
Sun, 24 Oct 2021 05:01 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sun, 24 Oct 2021 05:01 PM IST
सार
गुरनाम सिंह चढ़ूनी बठिंडा में नई पार्टी बनाकर पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर किसानों को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा। बता दें कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी हरियाणा की भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधित्व करते हैं। अब चुनाव का एलान किया है।
विज्ञापन
गुरनाम सिंह चढूनी
- फोटो : ANI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी रविवार को बठिंडा से गुजरते समय कुछ समय के लिए हाजी रत्न स्थित एक पेट्रोल पंप पर रुके। यहां पर उन्होंने एक विशेष बातचीत के दौरान कहा कि नई पार्टी बनाकर पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने लक्खा सिधाना पर हमला बोला। कहा कि लक्खा के साथ चाहे पंजाब का यूथ जुड़ा हुआ है, लेकिन उसमें अनुशासनहीनता है। चढ़ूनी ने बताया कि आने वाले समय में पंजाब के चुनाव के लिए नई पार्टी के नाम का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-मनीष तिवारी के निशाने पर हरीश रावत: कहा- इतनी अराजकता 40 साल में कभी नहीं देखी, दागे कई सवाल
विज्ञापन
किसानों को बनाया जाएगा उम्मीदवार
चढ़ूनी ने कहा कि उनकी पार्टी का जो भी उम्मीदवार होगा, वो किसान होगा। इसके लिए अभी विचार-विमर्श चल रहा है। सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह की हत्या के मामले में चढ़ूनी ने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, क्योंकि यह मामला भाजपा एवं खुफिया एजेंसियों से जुड़ा हुआ है। उक्त घटना को सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया। गत दिनों दिल्ली में हरियाणा के निहंग नवीन संधू को लेकर लक्खा सिधाना की ओर से की जा रही बयानबाजी को लेकर चढ़ूनी ने कहा कि पूरी जांच पड़ताल के बाद ही बयान देना चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-नई पार्टी के एलान से पहले कैप्टन का बड़ा बयान: कहा- पहले किसानों की समस्या हल करे केंद्र, तभी भाजपा से होगी गठबंधन पर बातचीत
केंद्र की हर चाल को करेंगे नाकाम
उन्होंने कहा कि पंजाब का यूथ चाहे लक्खा के साथ जुड़ा हुआ है, लेकिन उसमें अनुशासनहीनता है। जब तक कृषि कानूनों को केंद्र सरकार वापस नहीं लेती, तब तक किसान संघर्ष करेंगे। केंद्र सरकार की हर उस चाल को नाकाम किया जाएगा, जो वो किसानों के आंदोलन को बदनाम करने के लिए रचती है।