फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gurdaspur resident gangster Rajveer Singh lodged in Bathinda Central Jail attacked

Bathinda: आतंकी हरविंदर रिंदा के चचेरे भाई गैंगस्टर राजवीर पर बठिंडा जेल में हमला, सिर पर आई चोटें

Sat, 25 Feb 2023 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 11:52 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार, घायल गैंगस्टर राजवीर सिंह विदेश में बैठे गैंगस्टर रिंदा का चचेरा भाई है। जेल से बाहर रहते हुए राजवीर लगातार रिंदा के संपर्क में रहता रहा है। राजवीर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Gurdaspur resident gangster Rajveer Singh lodged in Bathinda Central Jail attacked
अस्पताल में भर्ती घायल गैंगस्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर राजवीर सिंह निवासी गुरदासपुर पर शुक्रवार को बैरक में उसके साथियों ने हमला कर घायल कर लिया। राजवीर के सिर पर चोटें लगने कारण उसे जेल कर्मी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घायल गैंगस्टर विदेश में बैठे आतंकी हरविंदर रिंदा का चचेरा भाई बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचार करवाने के लिए जेल कर्मियों द्वारा लाए गए गैंगस्टर राजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बैरक में अपने साथी शुभम, गुरमुख सिंह और जगरोशन सिंह के साथ बैठा था। किसी बात को लेकर उन चारों की बहस हो गई। उसने बताया कि इसी दौरान शुभम, गुरमख और जगरोशन सिंह ने उस पर किसी वस्तु से हमला करते हुए सिर पर वार कर दिया। जिससे उसके सिर पर चोटें आई। घायल गैंगस्टर का उपचार कर रहे सिविल अस्पताल के डाक्टर का कहना था कि उन्होंने घायल को लगी चोट के बारे में एमएलआर काट कर संबंधित पुलिस थाने को भेज दी है।
विज्ञापन


विदेश में बैठे आतंकी रिंदा का चचेरा भाई है घायल 
सूत्रों के अनुसार, घायल गैंगस्टर राजवीर सिंह विदेश में बैठे गैंगस्टर रिंदा का चचेरा भाई है। जेल से बाहर रहते हुए राजवीर लगातार रिंदा के संपर्क में रहता रहा है। राजवीर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि गुरदासपुर निवासी गैंगस्टर राजवीर उस समय सुर्खियों में आया था जब उसने जेल प्रशासन पर मारपीट कर बाल काटने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed