{"_id":"668bec7a2bbb09b4b50e2642","slug":"grp-will-reward-of-rs-one-lakh-to-person-who-find-missing-girl-from-ludhiana-railway-station-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को ढूंढने वाले को मिलेगा 1 लाख का इनाम: लुधियाना रेलवे स्टेशन से गुम हुई थी खुशी, 9 दिन बाद भी नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को ढूंढने वाले को मिलेगा 1 लाख का इनाम: लुधियाना रेलवे स्टेशन से गुम हुई थी खुशी, 9 दिन बाद भी नहीं मिली
Mon, 08 Jul 2024 07:12 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:12 PM IST
सार
लुधियाना रेलवे स्टेशन से 30 जून को 7 महीने की बच्ची चोरी हो गई थी। 9 दिन बीत जाने के बाद भी जीआरपी उसे ढूंढ नहीं पाई है। ऐसे में अब पुलिस ने बच्ची की जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
सात माह की खुशी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
लुधियाना रेलवे स्टेशन से बीते दिनों अगवा हुई सात महीने की बच्ची खुशी अभी तक नहीं मिली है। बच्ची को ढूंढने के लिए गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) को अभी तक कामयाबी हाथ नहीं लगी है। बच्ची के परिवार का आरोप है कि किसी ने उनकी बच्ची को चोरी कर लिया है। 9 दिन बीत जाने के बाद भी जीआरपी बच्ची खुशी का कोई सुराग नहीं लगा पाई है और न ही आरोपी के बारे में पुलिस के बारे में कोई जानकारी है।
विज्ञापन
जीआरपी ने मामले में लंबी भागदौड़ करने के बाद अब आम लोगों की सहायता मांगी है और बच्ची की तस्वीर और संपर्क के लिए मोबाइल नंबर जारी करते हुए बच्ची के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
बच्ची का नाम खुशी पटेल है। खुशी को बीती 30 जून की सुबह 4:40 बजे किसी ने लुधियाना स्टेशन से अगवा किया था। बच्ची का परिवार वैष्णो देवी मंदिर गया था। वहां से हेमकुंट एक्सप्रेस से लुधियाना वापस लौटा था। रात ज्यादा होने और थकावट के कारण पूरा परिवार स्टेशन पर ही सो गया था। जब सुबह नींद से उठे तो बच्ची गायब थी।
विज्ञापन
जीआरपी ने शिकायत के बाद बच्ची की तालाश शुरू की थी और सीसीटीवी की जांच के बाद बच्ची को ढूंढने के लिए विशेष टीमें बनाकर अलग-अलग जगहों पर रवाना की थी। हालांकि जीआरपी के हाथ अभी तक खाली हैं। अब जीआरपी ने बच्ची की तस्वीर जारी करते हुए इस मामले में आम लोगों की सहायता की अपील करते हुए बच्ची के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए इनाम की घोषणा की है।