फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Government teacher hit young man with car In Punjab, drove him on bonnet of car for 10 kilometers

Punjab: सरकारी टीचर ने युवक को गाड़ी से मारी टक्कर, कार के बोनट पर 10 किलोमीटर घुमाया, सीसीटीवी में घटना कैद

Sat, 28 Oct 2023 02:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 28 Oct 2023 02:47 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में एक सरकारी टीचर ने युवक को गाड़ी से टक्कर मारकर कार के बोनट करीब एक घंटे तक 10 किलोमीटर घुमाता रहा। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Government teacher hit young man with car In Punjab, drove him on bonnet of car for 10 kilometers
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपूरथला में एक सरकारी टीचर ने अपनी कार से पहले युवक को जोरदार टक्कर मारी दी। टक्कर से युवक कार की बोनट पर जा गिरा और आरोपी उसे बोनट पर ही करीब एक घंटे तक 10 किलोमीटर कार दौड़ाकर घुमाता रहा। पीड़ित का आरोप है कि आरोप टीचर ने उसे जान से मारने की नीयत से ऐसा किया, उसने कार धीरे होने पर बोनट से छलांग लगाकर जान बचाई। जिसमें वह जख्मी हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित को सीएचसी टिब्बा में भर्ती कराया गया है। आरोपी टीचर भी सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन हैं। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। थाना तलवंडी चौधरियां में दोनों पक्षों पर क्रास केस दर्ज करके जांच का दौर शुरू कर दिया गया है। फिलहाल किसी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हरमनप्रीत सिंह निवासी बस्ती गांधा सिंह वाला ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी में आईलेट्स कर रहा है। 26 अक्टूबर की सुबह करीब सवा नौ बजे वह गांव शालापुर बेट के मोड़ पर खड़ा था कि इतने में एक तेज रफ्तार गाड़ी आई, जिसे उसके ही गांव में रहने वाला सरकारी टीचर बलजिंदर सिंह चला रहा था। उसने कार से उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टक्कर से उछलकर वह उसकी कार बी बोनट पर जा गिरा, लेकिन बलजिंदर सिंह ने कार रोकने बजाय दौड़ा ली और उसे उसे जान से मार देने की नीयत से लगभग 10 किलोमीटर शहर में ऐसे ही घुमाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे शालापुर से लेकर सुल्तानपुर लोधी, मंडी रोड, उधम सिंह चौक, कपूरथला रोड तक करीब एक घंटे तक ऐसे ही बोनट पर घुमाता रहा, फिर अचानक उसकी कार के आगे वाहन आने से उसने कार धीरे की तो उसने डडविंडी के पास कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कूदने से वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। उसने घटना के बारे में अपना चाचा सुरजीत सिंह को सूचित किया। जिन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे जख्मी हालत में सीएचसी टिब्बा में भर्ती कराया। उसने कहा कि उन्हें बलजिंदर सिंह और उसके साथियों से जान का खतरा है।

पीड़ित ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उन्हें संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। उधर, बलजिंदर सिंह संपर्क करना चाहा तो उनके रिश्तेदार जसबीर सिंह निवासी बरिंदपुर ने बलजिंदर सिंह पर लगे आरोप को झूठ बताया। जसबीर सिंह ने कहा कि बलजिंदर सिंह अपने स्कूल में पत्नी प्रवीण कौर के साथ छुट्टी के लिए अर्जी देने जा रहा था, क्योंकि वह लंबे समय से बीमार चल रहा है।

जब वह उसकी पत्नी स्कूल के बाहर पहुंचे तो उसकी पत्नी अंदर छुट्टी बढ़ाने के लिए अर्जी देने चली गई और बलजिंदर सिंह कार में बैठा रहा तो स्कूल के बाहर हरमनप्रीत सिंह व 15 के करीब साथियों के साथ  बलजिंदर सिंह पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। उन लोगों ने कार के शीशे तोड़े। इसके पर बलजिंदर सिंह ने अपनी जान बचाने के लिए कार भगा ली, लेकिन हरमनप्रीत जानबूझकर कार की बोनट पर आ गिरा।  उन्होंने कहा कि बलजिंदर सिंह को चोट लगने के कारण सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया है जहां पर उसका इलाज हो रहा है।


उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत सिंह ने सियासी दबाव में बलजिंदर सिंह पर झूठा केस दर्ज करवाया था। उन्होंने पुलिस से निरपक्ष जांच कर इंसाफ की मांग की है। थाना तलवंडी चौधरियां के एसएचओ एसआई जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर क्रास केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष अस्पताल में उपचाराधीन हैं, इसलिए किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है और इन पर पहले भी कई केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed