फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gay serial killer arrested in Ropar Punjab he committed 10 murders

लाश के पैर छू मांग लेता था माफी: गे सीरियल किलर अरेस्ट, कर चुका 10 लोगों का कत्ल; पढ़ें कातिल की खौफनाक कहानी

Tue, 24 Dec 2024 04:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Dec 2024 04:34 PM IST
सार

आरोपी ने कहा कि उसने कई वारदातें की हैं जिनमें से कई उसे याद भी नहीं है। कत्ल करने के बाद उसे पछतावा होता था और वह शव के पैर छूकर माफी मांगता था।

विज्ञापन
Gay serial killer arrested in Ropar Punjab he committed 10 murders
आरोपी गे किलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब तक आपने कई सीरियल किलर के बारे में सुना और पढ़ा होगा। लेकिन पंजाब के रोपड़ में एक ऐसा सीरियल किलर पकड़ा गया है जो न केवल लोगों को मारता था बल्कि मारने से पहले उनके साथ संबंध बनाता था।  दरअसल किलर गे है। पुलिस ने बताया कि अब तक इसने 10 से अधिक लोगों को मार चुका है। 

विज्ञापन

सिर्फ इन लोगों को बनाया था शिकार
पुलिस ने जांच में पाया है कि आरोपी सीरियल किलर सिर्फ सड़क पर आने जाने वाले लोगों को ही शिकार बनाता था। पूछताछ में यह बात भी किलर ने कबूल किया है कि पहले वो लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद उन्हें लूटकर लेता था, उसका राज न खुले इसके लिए वह उन्हें मार देता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे तीन का कातिल समझा वो 10 की ले चुका जान 
रोपड़ के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि आरोपी राम सरूप उर्फ सोढी ने कीरतपुर साहिब नजदीक मौड़ा टोल प्लाजा के पास एक वारदात को अंजाम दिया गया था। रोपड़ जिले में तीन कत्ल की वारदातें पुलिस के लिए गले की हड्डी बन चुकी थीं। राम सरूप के हत्थे चढ़ते ही तीनों वारदातें ट्रेस हुई और पूछताछ में आरोपी ने 10 से ज्यादा लोगों की हत्या की बात कबूली। 

विज्ञापन

नशे का आदी है आरोपी
एसएसपी ने बताया कि आरोपी रोपड़, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी सोढी ने बताया कि मृतक हरप्रीत उर्फ सन्नी ने पहले उसके साथ संबंध बनाए। फिर उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों में झगड़ा हुआ और उसने हरप्रीत की हत्या कर दी। इसी तरह उसने सभी वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है जिस वजह से घरवालों ने उसे दो साल पहले घर से निकाल दिया था। आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

 

शव के पैर छूकर मांगता था माफी
आरोपी ने कहा कि उसने कई वारदातें की हैं जिनमें से कई उसे याद भी नहीं है। कत्ल करने के बाद उसे पछतावा होता था और वह शव के पैर छूकर माफी मांगता था। आरोपी ने बताया कि उसने नशे के बाद ही सारी वारदातों को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed