फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gangster Bhola shooter, lodged in Punjab Firozpur jail has died

पंजाब: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी भोला शूटर की मौत, फिरोजपुर जेल में बंद था कई मामलों का वांछित

Thu, 03 Mar 2022 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 12:45 PM IST
सार

भोला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी था और फरीदकोट के कोटकपूरा का रहने वाला था।

विज्ञापन
Gangster Bhola shooter, lodged in Punjab Firozpur jail has died
गैंगस्टर भोला शूटर (संतरी जैकेट में) - फोटो : फाइल

विस्तार

सेंट्रल जेल फिरोजपुर में रहस्यमयी परिस्थितियों में गैंगस्टर भोला शूटर की मौत हो गई। बुधवार रात अचानक उसकी तबीयत खराब होने पर जेल अस्पताल में दाखिल करवाया। उसकी चिंताजनक हालत देख उसे अलसुबह तीन बजे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां सुबह साढ़े पांच बजे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि भोला के मुंह से झाग निकल रही थी। उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। जानकारी के अनुसार भोला शूटर कोटकपूरा जिला फरीदकोट का रहने वाला था। उस पर हत्या और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


कुछ माह से भोला सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद था। भोला गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के बहुत करीब था। कई राज्यों में भोला के खिलाफ मामले दर्ज हैं। जेल में बुधवार रात बारह बजे के करीब अचानक तबीयत खराब हुई, उसे तुरंत जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए अलसुबह तीन बजे पुलिस मुलाजिमों की कड़ी निगरानी में सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया। भोला के मुंह से झाग निकल रही थी। सुबह साढ़े पांच बजे भोला ने अंतिम सांस ली। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed