फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   free education for those who got 80 percent

पंजाब: 10वीं में 80 फीसदी तो बारहवीं तक पढ़ाई मुफ्त

Fri, 20 Jun 2014 04:46 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 20 Jun 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
free education for those who got 80 percent

पंजाब के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में दसवीं में 80 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले बच्चों को बारहवीं तक की शिक्षा मुफ्त देने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है।

विज्ञापन


इसके तहत बच्चों को हॉस्टल में रखकर प्रोफेशनल पढ़ाई निशुल्क प्रदान करने और 2500 रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से वजीफा देने का प्रावधान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


राज्य के छह शहरों मोहाली, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और बठिंडा में ऐसे बच्चों के लिए अलग स्कूल बनाए जाएंगे। पंजाब के विश्वविद्यालयों को इसकी जिम्मेवारी निभाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2012-13 में ऐसे 3200 बच्चों की पहचान की गई है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में सोमवार को विवि के कुलपतियों और शिक्षाविदों की उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया।

बैठक के बाद शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और मेधावी बच्चों को 10+1 और 10+2 की पढ़ाई मुफ्त देकर उनको रोजगार के लायक बनाया जाएगा।


इन बच्चों को मुफ्त रिहायश, खाने और पढ़ाई के अलावा 2500 रुपये प्रति माह वजीफा देने का प्रावधान भी है।

मुख्यमंत्री ने विभाग की प्रमुख सचिव को निर्देश दिया है कि ऐसे स्कूलों की इमारतें बनाने से पहले मुख्य आर्किटेक्ट को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित मॉडल स्कूल की इमारत को देखने के लिए कहा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed