{"_id":"66d1b54a3fa5360303028adf","slug":"four-suspects-seen-again-on-pathankot-s-j-k-border-police-start-search-operation-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में फिर दिखे संदिग्ध: जेएंडके बॉर्डर पर छह संदिग्ध देखे जाने के बाद पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में फिर दिखे संदिग्ध: जेएंडके बॉर्डर पर छह संदिग्ध देखे जाने के बाद पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, अलर्ट
Fri, 30 Aug 2024 05:37 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:37 PM IST
सार
पठानकोट में हर तीसरे से चौथे दिन संदिग्ध देखे जाने से हड़कंप मचा हुआ है। तीन दिन में दूसरी बार संदिग्ध देखे गए हैं। शुक्रवार को पठानकोट और जम्मू बॉर्डर पर चार संदिग्ध देखे गए हैं।
विज्ञापन
संदिग्धों की तलाश में पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पठानकोट-जेएंडके बॉर्डर पर रावि दरिया से सटे गांव चकराल में गत देर रात लोगों ने एक बार 6 संदिग्धों को देखा है। सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और घातक कमांडो सुबह से ही सर्च कर रहे हैं। पठानकोट में सीमांत क्षेत्र में संदिग्धों का देखे जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। तीन दिनों में दोबारा संदिग्ध देखे जाने पर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
दूसरी तरफ, इसी गांव में उसी रात एक अन्य व्यक्ति ने दो संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद रात को ही पुलिस ने यहां जांच शुरू कर दी थई। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी क्षेत्र में पूरी तरह मुस्तैद हैं। संदिग्ध देखने वाले लोगों से लगातार पूछताछ भी जारी है। जेएंडके में लगातार आतंकी घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे पठानकोट अति संवेदनशील होने के चलते अलर्ट पर रखा गया है।
पांव के निशान भी मिले, खोजी कुत्ते भी कर रहे तलाश
जिन दो युवकों ने गांव के खेतों पास चार संदिग्धों को देखा है वहां पांव के निशान भी सुरक्षा एजेंसियों को मिले है। दूसरी तरफ खोजी कुत्तों से पांव के निशान जरिए संदिग्धों के रूट का पता लगाया जा रहा है। पांव के निशान के अलावा संदिग्धों का कोई ओर सुराग एजेंसियों को नहीं मिला। समय-समय पर ड्रोन के माध्यम से भी घने जंगली क्षेत्र में सर्च की जा रही है। पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारी भी जिला पुलिस के साथ बैठक और संपर्क कर रहें है।
विज्ञापन
खंगाला 16 किलोमीटर का एरिया
डीएसपी रूरल मनिंदर थापर ने कहा कि क्षेत्र में संदिग्ध देखे जाने के बाद से लगातार पुलिस नाकाबंदी करके वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। मार्गों पर विशेष नजर रखी जा रही है। संदिग्ध देखे जाने की सूचना पुलिस को वीरवार रात लगभग 10 बजे मिली, जिसके बाद सिक्योरिटी फोर्स ने बड़े स्तर पर सर्च अभियान भी चलाया है। गुज्जरों के डेरे समेत 16 किलोमीटर रावि दरिया और अन्य सुनसान जगह को खंगाला गया है। वहीं, मोबाइल एप के जरिए अनजान लोगों की बॉर्डर क्षेत्र में पहचान कर उनके आईडी प्रूफ भी जांचे गए हैं। किसी भी तरह का कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है।