{"_id":"66d83ad737e15335f00fe633","slug":"four-people-including-two-children-died-in-a-car-and-bike-collision-in-moga-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में परिवार के चार लोगों की मौत: कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में परिवार के चार लोगों की मौत: कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत
Wed, 04 Sep 2024 04:17 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:17 PM IST
सार
पंजाब के मोगा में सड़क हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। ब्रेजा गाड़ी ने बाइक पर जा रहे पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मोगा में दर्दनाक हादसे में चार की मौत।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोगा में दर्दनाक हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मोगा के कस्बा बाघापुराना में बुधवार दोपहर लगभग दो बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक ब्रेजा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी सहित उनके दो मासूम बच्चे की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ब्रेजा कार के भी परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और बाइक पूरी तरह जल गई। वहीं, कार सड़क से करीब 20 फीट दूर खेत में जा गिरी।
मृतकों की पहचान गांव जेमेलवाला के रहने वाले धरमप्रीत सिंह (30), पत्नी कुलदीप कौर (28), बेटा अभिजोत सिंह (4), छोटा बेटा विशाल (दो माह) के तौर पर हुई है। कार चालक नजदीकी गांव का रहने वाला है। हादसे के बाद लोगों ने उसे मौके पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
एसएचओ थाना बाघापुराना जसविंदर सिंह ने बताया की बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब बाघापुराना मुदकी रोड पर हादसे की सूचना मिली थी। गांव जेमेलवाला के रहने वाला धरमप्रीत सिंह पत्नी कुलदीप कौर और दो बेटे को साथ दवाई लेने जा रहे थे। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल को एक कार ने टक्कर मार दिया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक को हिरासत में ले लिया गया। गाड़ी शराब की बोतल भी बरामद हुई हैं। कार चालक की मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया गया। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।