फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Four killed in head-on collision between two cars in Bathinda

Punjab News: सुनाम में सड़क हादसे में चार की मौत, समराला में टक्कर के बाद जीप पलटी, 15 लोग घायल

Wed, 15 Mar 2023 04:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर/खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर/खन्ना (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 15 Mar 2023 04:00 PM IST
सार

सुनाम ऊधम सिंह वाला (सुशील कांसल) में हुई दो कारों टक्कर में एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया कि दो बजुर्गो की हादसा स्थल पर ही मौत हो गई। घटना में जख्मी नौजवान की सुनाम सिविल हॉस्पिटल में मौत हो गई।

विज्ञापन
Four killed in head-on collision between two cars in Bathinda
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुनाम-बठिंडा रोड पर वीरकलां गांव के पास दो कारों की आमने-सामने से हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन बुजुर्ग और एक नौजवान शामिल है। इसके अलावा चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें पटियाला और बठिंडा भेजा गया है।

विज्ञापन


सुनाम के सरकारी अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मोहाली फोर्टिस से इलाज करवाकर लौट रहे सिरसा निवासियों की कार, बठिंडा के माड़ी गांव से पटियाला में आंखों का इलाज करवाने जा रहे लोगों की कार से टकरा गई। एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया कि दो बुजुर्गों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में जख्मी नौजवान की सुनाम सिविल अस्पताल में जान गई है। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल सुनाम से 5 घायलों को पटियाला रेफर कर दिया गया। उनमें से एक बुजुर्ग ने पटियाला में दम तोड़ दिया, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। मृतकों की पहचान हरविंदर सिंह, सुरजीत कौर, हरिंदर सिंह और सरबजीत कौर शामिल के तौर पर हुई है। वहीं, घायलों में मनप्रीत सिंह, रणजीत कौर, अमनदीप सिंह को बठिंडा और सचदीप सिंह को पटियाला रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समराला में श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी
समराला क्षेत्र के पास बने गढ़ी पुल के नजदीक सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी जीप पलट गई। हादसे में 10 महिलाओं सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें समराला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जीप के ड्राइवर दलजीत सिंह ने बताया कि वे लोग रायकोट से श्री आनंदपुर साहिब माथा टेकने जा रहे थे। जीप में करीब 15 लोग सवार थे। जैसे ही जीप गढ़ी पुल के पास पहुंची तो सामने से एक सफारी गाड़ी बड़ी तेजी से उनकी तरफ आ रही थी। वह सफारी को इधर-उधर घुमा रहा था। फोन पर बात भी कर रहा था। इसी बीच उसने जीप को टक्कर मार दी।


हादसे में जीप पलट गई और उसमें सवार 10 महिलाएं व 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। समराला के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि उनके पास 15 लोग आए थे। इसमें 10 महिलाएं व तीन बच्चों को मामूली चोट आई है। वहीं दो लोगों को सिर पर गंभीर चोट आई है। दोनों को लुधियाना रेफर कर दिया गया है। थानेदार अवतार चंद ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली हम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर सबसे पहले हमने श्रद्धालुओं को गाड़ी के नीचे से निकाल कर सरकारी अस्पाल पहुंचाया। सफारी वाला व्यक्ति फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed