{"_id":"63c9123bead84437701514ee","slug":"four-died-in-car-accident-in-kapurthala-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: अज्ञात वाहन से टकराई इनोवा, पुलिस कर्मी समेत चार की मौत, देर रात ढाई बजे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: अज्ञात वाहन से टकराई इनोवा, पुलिस कर्मी समेत चार की मौत, देर रात ढाई बजे हुआ हादसा
Thu, 19 Jan 2023 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुभानपुर/कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुभानपुर/कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 19 Jan 2023 03:19 PM IST
सार
इनोवा कार (पीबी-04-7900) अमृतसर की तरफ से जालंधर आ रही थी। हमीरा फ्लाईओवर पर कार एक अज्ञात भारी मालवाहक वाहन से टकरा गई। इससे चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
कपूरथला में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव हमीरा फ्लाईओवर पर एक इनोवा कार हादसाग्रस्त हो गई। इसमें कार सवार पुलिस मुलाजिम समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांचवां कार सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सुभानपुर की पुलिस हादसे की जांच कर रही है। एक अज्ञात मालवाहक वाहन से टकरा कर इनोवा कार हादसे का शिकार हुई।
विज्ञापन
थाना सुभानपुर के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात करीब ढाई बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव हमीरा फ्लाईओवर पर हादसा हुआ है। जब वह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पहुंचे और तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि एक इनोवा कार (पीबी-04-7900) अमृतसर की तरफ से जालंधर आ रही थी। जब वह हमीरा फ्लाईओवर पर चढ़े तो उनकी कार एक अज्ञात भारी मालवाहक वाहन से टकरा गई। इससे चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
एएसआई के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि इनोवा में सवार पुलिस मुलाजिम हरदेव सिंह व हरजीत सिंह निवासी ब्यास, लवली निवासी जंडियाला गुरू और जतिंदर कुमार निवासी ब्यास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनके साथ कार में सवार पांचवां युवक करण निवासी ब्यास गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाके लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसआई के अनुसार मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविलअस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन