फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Four day dense fog alert in Punjab Weather to change due to two active Western Disturbances

पंजाब में चार दिन घने कोहरे का अलर्ट: दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम, अमृतसर रहा सबसे ठंडा

Sun, 18 Jan 2026 08:13 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 18 Jan 2026 08:13 AM IST
सार

पंजाब के न्यूनतम तापमान में औसतन 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि यह अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर 4.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा।

विज्ञापन
Four day dense fog alert in Punjab Weather to change due to two active Western Disturbances
पंजाब में कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे बारिश, कोहरा और ठंड का असर बढ़ेगा। पहला पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को सक्रिय होगा जिसके चलते पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद एक दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 22 और 23 जनवरी को असर दिखाएगा। इससे प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है और दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक घने कोहरे के बने रहने की चेतावनी दी है। कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। अमृतसर में दृश्यता शून्य रही, जबकि फरीदकोट में 15 मीटर, पटियाला और गुरदासपुर में 20 मीटर, बठिंडा में 40 मीटर और लुधियाना में 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।
विज्ञापन


प्रदेश के न्यूनतम तापमान में औसतन 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि यह अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर 4.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। लुधियाना का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, पटियाला का 6.4, बठिंडा का 5.0, फरीदकोट का 5.5, गुरदासपुर का 5.0, एसबीएस नगर का 5.7 और होशियारपुर का 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर पहुंच गया। सबसे अधिक 22.6 डिग्री तापमान रूपनगर में दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की सलाह

  • घने कोहरे में अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • वाहन चलाते समय धीमी गति और फॉग लाइट का प्रयोग करें।
  • किसानों को बारिश के मद्देनजर फसलों की सुरक्षा की सलाह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed