फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Former MP Mohinder Singh KP wife Suman kp passes away in Jalandhar

Jalandhar: पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी की पत्नी का देहांत, PGI से 2 दिन पहले ही सुमन केपी को लाया था घर

Sun, 07 Jul 2024 03:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 07 Jul 2024 03:43 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर के पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के परिवार को सदमा लगा है। मोहिंदर केपी की पत्नी सुमन केपी का रविवार को निधन हो गया। दो दिन पहले ही उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ से घर लाया गया था। 

विज्ञापन
Former MP Mohinder Singh KP wife Suman kp passes away in Jalandhar
सुमन केपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालंधर के पूर्व सांसद और लोकसभा चुनाव में अकाली दल के उम्मीदवार रहे मोहिंदर सिंह केपी का पत्नी सुमन केपी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 68 साल की सुमन पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी और उनका पीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा था। दो दिन पहले पीजीआई में डॉक्टरों की तरफ से उन्हें जवाब दे दिया गया था। 
विज्ञापन


इसके बाद रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जालंधर स्थित घर में ही उनका निधन हो गया। 2012 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पश्चिमी सीट से विधायक पद के लिए चुनाव लड़ा था। हालांकि वह हार गई थी और बीजेपी के भगत चुन्नी लाल विजेता रहे। परिवारिक के निकटवर्ती लोगों के मुताबिक, सुमन केपी पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थीं। सुमन केपी के अंतिम संस्कार की तिथि व समय अभी तय नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed