फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Football stadium to be built in Chatha village in the name of martyr Mandeep Singh

शहीद की अंतिम अरदास में पहुंचे सीएम: गांव चट्ठा में मनदीप के नाम पर यादगारी गेट और फुटबॉल स्टेडियम बनाने की घोषणा

Wed, 20 Oct 2021 09:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Oct 2021 09:32 PM IST
सार

आतंकियों के सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ में देश के लिए शहीद हुए मनदीप सिंह फुटबॉल के भी एक बेहतरीन खिलाड़ी थे। शहीद की अंतिम अरदास में बुधवार को उनके घर पहुंचे सीएम चन्नी ने उनके नाम पर फुटबॉल स्टेडियम बनाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Football stadium to be built in Chatha village in the name of martyr Mandeep Singh
शहीद मनदीप सिंह की अंतिम अरदास में पहुंचे सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बटाला के गांव चट्ठा में शहीद मनदीप सिंह की अंतिम अरदास में बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी भी पहुंचे। इस मौके पर सीएम चन्नी ने शहीद के परिवार के साथ संवदेना व्यक्त की। गांव चट्ठा में शहीद की अंतिम अरदास और श्रद्धांजलि समारोह में कई राजनीतिक, प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों ने शामिल होकर शहीद नायक मनदीप सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विज्ञापन

 
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम चन्नी ने कहा कि शहीद के इस परिवार के साथ पंजाब सरकार खड़ी है। सरकार की तरफ से शहीद मनदीप सिंह के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये दिए जांएगे। वहीं इसके अलावा शहीद के नाम पर गांव में यादगारी गेट और शहीद मनदीप सिंह के नाम पर एक फुटबॉल स्टेडियम बनाया जाएगा। शहीदी गेट बनाने के लिए उन्होंने 10 लाख रुपये मंजूर करके गांव की पंचायत को देने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहीद मनदीप कभी वापस नहीं आ सकते। परिवार के लिए यह कभी न पूरा होने वाला घाटा है। उनको इस बात का गर्व है कि मनदीप सिंह ने अपने देश के लिए लड़ते हुए शहादत प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: दर्दनाक: मजदूरों पर गिरा पिघलता लोहा, 23 साल के युवक की मौत, दो घायल, मिल मालिकों पर मामला दर्ज


शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने बताया नायक मनदीप सिंह का जन्म 16 अक्तूबर 1991 को माता मनजीत कौर और पिता इंद्र सिंह के घर गांव चट्ठा में हुआ। 12वीं कक्षा पास करने के बाद सितंबर 2011 को यह सेना की 11 सिख रेजिमेंट में भर्ती होकर देश सेवा में जुट गए। अप्रैल 2021 को मनदीप को 16 राष्ट्रीय राइफल्स में शामिल कर आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्र पुंछ सेक्टर भेज दिया गया।

खतरों से खेलने के शौकीन मनदीप वालंटियर होकर 16 राष्ट्रीय राइफल्स में शामिल थे। 11 अक्तूबर को मनदीप अपनी सैन्य टुकड़ी के साथ आतंकियों के सर्च अभियान पर थे। इस दौरान मुठभेड़ पाक प्रशिक्षित आतंकियों से हो गई, मनदीप ने वीरता के साथ उनका मुकाबला किया पर आतंकी द्वारा दागी एक गोली मनदीप के सीने को भेदते हुए निकल गई जिससे इस रणबांकुरे ने शहादत का जाम पी लिया। नायक मनदीप सिंह एक बहादुर सैनिक के साथ-साथ फुटबॉल के उच्चकोटि के खिलाड़ी भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed