फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   The politicization of the government police: jakhad

सरकार ने पुलिस का किया राजनीतिकरण: जाखड़

Tue, 27 Oct 2015 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 27 Oct 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने पुलिस का राजनीतिकरण कर दिया है। पुलिस को मंत्रियों और जत्थेदारों के यहां हाजिरी भरने तक सीमित कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह बातें जाखड़ ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा बड़ साहिब हरिपुरा में माथा टेकने के बाद मीडिया से बातचीत में कहीं। उन्होंने प्रदेश में अमन-शांति के लिए अरदास की। वहीं सिख संगत ने वहां पश्चाताप के तौर पर रखे गए श्री अखंड पाठ का भोग भी डाला।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि यदि बुर्ज जवाहरसिंह वाला गांव में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की चोरी के तुरंत बाद प्रशासन व पुलिस दोषियों की पहचान करके उन्हें दंडित कराने में रुचि लेता तो पंजाब को अशांति व आक्रोश पैदा करने वाली घटनाओं का सामना न करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने पुलिस प्रशासन का राजनीतिकरण करके उसे अपनी नैतिक व प्रशासकीय जिम्मेवारी निभाने की बजाए जत्थेदारों की हाजिरी भरने तक सीमित कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को धान के खरीद में शोषण का भी सामना करना पड़ रहा है।


जाखड़ ने अबोहर के गांव ढाणी लटकन में श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने इलाका निवासियों से अपील की कि दोषी का पता लगाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और अमन-शांति व भाईचारा बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed