फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rinku Singh Joins the iPhone Craze, Gets New iPhone 18 Pro Through Online Shopping

रिंकू सिंह पर चढ़ा आईफोन का क्रेज: क्रिकेटर ने खरीदा नया iPhone 18 Pro; सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Fri, 18 Sep 2026 11:10 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 18 Sep 2026 11:10 PM IST
सार

नए आईफोन 18 प्रो को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। जहां कई लोग फोन खरीदने के लिए स्टोर के बाहर लाइन में लगे रहे, वहीं क्रिकेटर रिंकू सिंह ने ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए इसे कुछ ही मिनटों में मंगवा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर नए फोन की जानकारी साझा की।

विज्ञापन
Rinku Singh Joins the iPhone Craze, Gets New iPhone 18 Pro Through Online Shopping
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने शेयर की आईफोन 18 प्रो खरीदने की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एपल के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुक्रवार से भारत में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। एपल के आधिकारिक रिटेल स्टोर्स पर तड़के से ही ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई। नए आईफोन को लेकर लोगों के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह भी इससे अछूते नहीं रहे। रिंकू ने नया आईफोन 18 प्रो खरीदा और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम में पोस्ट के जरिए दी। रिंकू ने अपनी पोस्ट में लिखा 'आईफोन 18 प्रो इंस्टॉल किया, धन्यवाद'। इसके साथ उन्होंने नए फोन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)


Rinku Singh Joins the iPhone Craze, Gets New iPhone 18 Pro Through Online Shopping
एपल के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की बिक्री शुक्रवार से शुरू - फोटो : amarujala.com

लोग लाइन में लगे रहे, रिंकू ने ऑनलाइन मंगवा लिया
नए आईफोन को खरीदने के लिए जहां कई लोग स्टोर के बाहर लाइन में लगे नजर आए, वहीं रिंकू सिंह ने इसे ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए महज कुछ मिनट में अपने पास मंगवा लिया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

आईफोन 18 प्रो खरीदने के लिए दिखा जबरदस्त उत्साह

  • आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की बिक्री शुरू होने के साथ ही एपल स्टोर्स पर दिखी भीड़ से नए मॉडल को लेकर ग्राहकों का उत्साह साफ नजर आया।
  • किसी ने सुबह 5 बजे पहुंचकर इंतजार किया, तो कोई 10 से 12 घंटे पहले ही कतार में लग गया। वहीं कुछ ग्राहक दूसरे शहरों से खास तौर पर नए आईफोन खरीदने पहुंचे।
  • इस दौरान एक ग्राहक ने आईफोन लॉन्च को त्योहार जैसा बताया, जो नए प्रो मॉडल की बिक्री के पहले दिन ग्राहकों के उत्साह को दिखाता है।

आईफोन 18 प्रो की कीमत और ऑफर

  • आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत करीब 1,64,900 है। इस कीमत में 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। वहीं इसका टॉप-एंड वेरिएंट 2TB स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत लगभग 3,14,900 है।
  • वहीं आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत तकरीबन 1,79,900 है। इसमें 256GB स्टोरेज मिलती है। इसके 2TB वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 3,29,900 है।

Rinku Singh Joins the iPhone Craze, Gets New iPhone 18 Pro Through Online Shopping
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की सगाई। - फोटो : @yadavakhilesh

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को, लखनऊ में लेंगे सात फेरे

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में विवाह के बंधन में बंधेंगे। शादी की तारीख और स्थान तय होने के बाद दोनों परिवारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

 

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में परिवार और करीबियों की मौजूदगी में हुई थी। सगाई के बाद से ही दोनों की शादी की तारीख को लेकर चर्चा थी। अब 4 दिसंबर की तारीख तय होने के साथ विवाह समारोह की तस्वीर साफ हो गई है। शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed