{"_id":"94d162764ffd66b7dbeee9ad22ad964f","slug":"the-fog-closed-railway-gate-crashed-the-bike-the-student-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण बंद रेलवे फाटक से बाइक टकराई, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण बंद रेलवे फाटक से बाइक टकराई, छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Fri, 11 Dec 2015 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतो रोड पर घने कोहरे के कारण बंद रेलवे फाटक से बाइक टकराने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
मूलरूप से राजस्थान के संगरिया निवासी रवि कुमार पुत्र देवीलाल गांव कबूलशाह खुब्बन में अपने दादा के पास रहकर प्राइवेट तौर पर बीए की पढ़ाई कर रहा था। वर्तमान में शहर के निजी कालेज में पेपर चलने के कारण वह अपने 5-6 दोस्तों के साथ सीतो रोड रेलवे फाटक के पास किराए पर रह रहा था।
बुधवार रात रवि कुमार अपनी बाइकपर बाजार से खाना लेकर लौट रहा था। धुंध के कारण उसे बंद रेलवे फाटक दिखाई नहीं दिया और वह फाटक से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई।