फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Technical inquiries sent to the GPRS

टेक्निकल जांच के लिए भेजा जीपीआरएस

Mon, 18 Jan 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 18 Jan 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
Technical inquiries sent to the GPRS
आरपीएफ को ट्रैक के पास से मिले जनरल पॉकेट रेडियो सर्विस (जीपीआरएस) की टेक्निकल जांच-पड़ताल के लिए पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ विशेषज्ञों के पास भेजा है ताकि पता चल सके कि इसके जरिए किस जगह की लोकेशन देखी गई है।
विज्ञापन


जीपीआरएस मिलने के बाद से रेलवे छावनी स्टेशन व क्षेत्र की चौकसी बढ़ा दी गई है क्योंकि छावनी रेलवे स्टेशन भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बॉर्डर से महज दस किमी दूर है। कई बार बार्डर क्रॉस कर पाकिस्तानी नागरिक छावनी रेलवे स्टेशन फिरोजपुर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


आरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट संजय गुप्ता ने बताया कि उनके एएसआई टहल सिंह को जीपीआरएस मिला था लेकिन उसकी बैटरी डेड थी। इससे यह पता नहीं चल सका कि उससे किस दिशा की लोकेशन देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि इस यंत्र पर यूएसए (ताइवान) लिखा हुआ है। स्टेशनों की चौकसी बढ़ा दी गई है। गुप्ता ने बताया कि इसके ऑन होने से पता चल सकेगा कि इसे कौन-कौन सी लोकेशन देखने के लिए इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इस संबंधी दिल्ली हेड क्वार्टर में डीआईजी व आईजी स्तर के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।


पंजाब पुलिस के डीएसपी विभोर शर्मा का कहना है कि जीपीआरएस की बैटरी डेड है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकता है कि इससे किस प्रकार की लोकेशन देखी गई है। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed