{"_id":"cececcae5e260aad0bbc687a279bad0f","slug":"sutlej-river-stumbling-block-in-border-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलुज दरिया सरहद की सुरक्षा में बड़ी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतलुज दरिया सरहद की सुरक्षा में बड़ी बाधा
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलुज दरिया सरहद की सुरक्षा व्यवस्था में बहुत बड़ी बाधा है। कई जगहों से सतलुज दरिया भारत से पाकिस्तान में प्रवेश करता है, लेकिन वहां पर फेंसिंग नहीं है।
दरिया का बहुत बड़ा हिस्सा पाकिस्तान से होकर भारत में भी प्रवेश करता है और वहां पर सरकंडों के घने जंगल है। यही वो रास्ते हैं जहां से आतंकी और तस्कर बीएसएफ को चकमा देकर घुसपैठ करने में कामयाब हो जाते हैं। सरहद और दरिया के साथ ही गांव बसे हैं, जिनके कई लोग तस्करों के साथी हैं।
भारत-पाकिस्तान की सीमा पर जहां से सतलुज दरिया पाकिस्तान से भारत में प्रवेश करता है, वहां पर बीएसएफ के लिए रूटीन में चौकसी करना बेहद मुश्किल है। हरीके पत्तन (हरीके हैड) से लेकर फाजिल्का तक दरिया लगभग सात बार पाकिस्तान में प्रवेश होकर भारत की सीमा में आता है।
विज्ञापन
हुसैनीवाला बार्डर के पास बीएसएफ की पोस्ट सम्मेके के पास पाकिस्तान की तरफ से दरिया भारत में प्रवेश करता है। यह इलाका काफी बड़ा है और यहां सरकंडों का घना जंगल है। इसके अलावा हुसैनीवाला सेक्टर में ही एक और जगह से दरिया पाकिस्तान से भारत में प्रवेश करता है। यहां भी सरकंडों का जंगल है।
गांव मुठियां वाला, हुसैनीवाला, ममदोट और फाजिल्का की तरफ से भी दरिया पाकिस्तान से होकर भारत में प्रवेश करता है। पाकिस्तान में बैठे तस्करों को भी ये सभी रास्ते मालूम है। कई बार इन्हीं रास्तों के जरिए तस्कर हेरोइन की तस्करी कर चुके हैं।
कई बार सरहद पार कर पाकिस्तानी नागरिक घुसपैठ कर फिरोजपुर के छावनी रेलवे स्टेशन पहुंच चुके हैं। जबकि आईएसआई के एजेंट, आतंकी और तस्करों के लिए सरहद पार करना कोई मुश्किल नहीं है।
बीएसएफ ने पिछले साल सरहद से 17 पिस्तौल, 24 मैग्जीन, 286 कारतूस, 344.308 किलो हेरोइन, 11 लाख पचास हजार की जाली इंडियन करेंसी, 28 पाकिस्तानी कंपनी के सिम पकड़े। इस दौरान कार्रवाई में छह पाकिस्तानी तस्कर मारे गए और पाकिस्तान से घुसपैठ करते हुए 20 पाक नागरिक व तस्कर पकड़े गए हैं।
इसके अलावा कुछ साल पहले दो ऐसी घटनाएं हो चुकी है जब हुसैनीवाला बार्डर के पास से एक बार दो पाकिस्तानी नागरिक सरहद पार कर छावनी रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। एक टी-स्टाल वाले की सूचना पर आरपीएफ ने उन्हें काबू किया।
दूसरी घटना में चार लोग बार्डर क्रॉस कर फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पहुंच गए। एक पकड़ा गया था, तीन फरार हो गए, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।