फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   sukhbir badal in fazilka

फाजिल्का बार्डर को व्यापार के लिए खोलेंगे: सुखबीर बादल

Thu, 07 Nov 2013 09:57 PM IST
अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Updated Thu, 07 Nov 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
sukhbir badal in fazilka
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि फाजिल्का बार्डर को व्यापार के लिए खोलने संबंधी केंद्र सरकार से कहा गया है।
विज्ञापन


वीरवार को जलालाबाद के गांव घट्टियांवाली जट्टा में संगत दर्शन के दौरान पत्रकाराें से बातचीत करते हुए सुखबीर ने कहा कि पंजाब सदियाें से अरब देशाें से व्यापार के लिए आवागमन का मार्ग रहा है, जिससे देश को आर्थिक हिताें को मुख्य रखते हुए उसे दोबारा उसी तर्ज पर खोलने की आवश्यकता है।

उन्हाेंने साथ ही मांग की कि अटारी वाघा सीमा के जरिए वर्तमान समय केवल 137 वस्तुआें के व्यापार की अनुमति है जिसके माध्यम से देश की बंदरगाहाें की तर्ज पर 1400 वस्तुओं के व्यापार को मंजूरी दी जाए।
विज्ञापन


बादल ने इस मौके ऐलान किया कि पंजाब सरकार की और से लिए गए फसली विभिन्नता के तहत किसानाें को रजबाहाें से पूरे वर्ष पानी की सप्लाई देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 धान से बिना सब्जियाें, कपास, आलू आदि की कृषि के लिए सर्दी में सिंचाई के लिए बड़ी मात्रा में पानी की जरूरत रहती है, जिसके मद्देनजर सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए है कि आगामी सीजन से पूर्व रजबाहाें में पानी की सामर्था बढ़ाने, सफाई, नए खाले बनाने के काम को मुकम्मल किया जाए।

नवनिर्मित थर्मल प्लाटाें के बारे में पूछे जाने पर बादल ने कहा कि 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन के मौके पर इनके उद्घाटन का काम शुरू हो जाएगा।

 उन्हाेंने कहा कि वह कांग्रेस की तरह केवल सपने नहीं दिखाते बल्कि उन्हें हकीकत में बदलते हैं। दिसंबर के बाद पंजाब देश का अतिरिक्त बिजली उत्पादन वाला प्रथम राज्य बन जाएगा।

बादल ने साथ ही ऐलान किया कि अब पंजाब के पास अतिरिक्त बिजली होगी इसलिए किसानाें को दिसंबर से 1.50 लाख नए ट्यूबवेल कुनेकशन देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके अलावा आटा दाल संबंधी चल रहा ताजा सर्वे नवंबर के अंत तक मुकम्मल हो जाएगा।

इसके बाद दिसंबर से ही नीले कार्ड धारकाें को एक रुपये किलो आटा देने का काम शुरू किया जाएगा। बादल की और से आज घट्टियांवाली जट्टां, होज खास, मंडी अमीनगंज रोड़ावाली में संगत दर्शन किए गए जहां 35 से अधिक पंचायताें की समस्याआें को सुनकर मौके पर हल किया गया और इसके साथ ही पंचायताें को 3.11 करोड़ रुपये की ग्रांट विकास के लिए दी गई।


विभिन्न पंचायताें की और से पेयजल समस्या उठाए जाने संबंधी बादल ने पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियाें को निर्देश दिए कि एक महीने के भीतर ही सभी गांवाें में पेयजल की सुविधा को यकीनी बनाया जाए। भारी वर्षा के कारण पक्का कालेवाला, रत्ताखोड़ तथा जंडवाला में संगत दर्शन कार्यक्रम स्थगित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed