फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   student, union, election, firing, injured

स्टूडेंट यूनियन चुनाव से पहले फायरिंग, प्रत्याशी घायल

Thu, 17 Jul 2014 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Thu, 17 Jul 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
student, union, election, firing, injured
 स्टूडेंट यूनियन के प्रधान पद को लेकर 17 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले ही बुधवार देर रात दो गुटों में फायरिंग हो गई, जिसमें एक प्रत्याशी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मलोट रोड बाईपास स्थित श्री गुरुनानक खालसा कॉलेज में 17 जुलाई को छात्र यूनियन के चुनाव हो रहे थे। इसमें कंधवाला रोड ढाणी विशेषरनाथ निवासी रंजीत सिंह भी बतौर उम्मीदवार खड़ा था। बुधवार देर रात रंजीत अपने समर्थकों के साथ घर पर चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन



इसी दौरान कारों में आए प्रतिद्वंद्वी गुट के दर्जन भर लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया जिससे रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान हमलावरों ने दो फायर भी किए। रंजीत को उसके परिजनों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी वीरचंद ने अस्पताल में पहुंच कर घायल के बयान दर्ज किए। डीएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिन आरोपियों ने हमला किया है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रंजीत सिंह बने छात्र यूनियन के प्रधान
श्री गुरुनानक खालसा कॉलेज में छात्र यूनियन के प्रधान पद को लेकर बुधवार रात हुए टकराव के बाद वीरवार को एक ग्रुप ने रंजीत सिंह राणा को अपना प्रधान घोषित कर दिया। जबकि दूसरे ग्रुप ने इस प्रधान को चुनौती देते हुए इसका विरोध किया।



जानकारी के अनुसार कॉलेज की छात्र यूनियन के चुनावों में रंजीत सिंह और रमिंदर सिंह रोमी प्रधान पद के लिए मैदान में थे। जिसमें से रंजीत सिंह पर बीती रात हमला हो गया। वीरवार सुबह रंजीत सिंह कॉलेज में चुनावी कार्रवाई में भाग लेने पहुंचा लेकिन वहां प्रतिद्वंद्वी ग्रुप का कोई छात्र नहीं आया।




काफी समय तक इंतजार करने के बाद आखिर रंजीत के समर्थकों ने रंजीत सिंह को अपना प्रधान घोषित कर दिया और कॉलेज गेट पर अपने पोस्टर भी लगा दिए। प्रधान घोषित करने के बाद जब रंजीत ग्रुप कॉलेज से चला गया तो रोमी ग्रुप के लोगों ने कॉलेज में पहुंच कर इस चुनाव को अवैध बताया। थाना नं. 2 के प्रभारी जितेंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed