फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   sikh national college won

सिख नेशनल कॉलेज बंगा ने डीएवी कॉलेज को हराया

Tue, 04 Feb 2014 09:40 PM IST
अमर उजाला, महिलपुर (होशियारपुर)।
अमर उजाला, महिलपुर (होशियारपुर)। Updated Tue, 04 Feb 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
sikh national college won
52वां प्रिंसिपल हरभजन सिंह यादगारी आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के चौथे दिन सिख नेशनल कॉलेज बंगा की टीम ने डीएवी कॉलेज होशियारपुर को टाई ब्रेकर में एक गोल से हरा दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन अर्जुन अवार्डी फुटबालर गुरदेव सिंह गिल्ल, निर्मल सिंह गिल, सतवंत सिंह बैंस और हरबंस सिंह बैंस ने किया।
कॉलेज वर्ग के फुटबाल मुकाबलों में पहला मुकाबला सिख नेशनल कॉलेज बंगा और डीएवी कॉलेज होशियारपुर की टीमों में खेला गया। इस रोमांचिक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच टाई हो गई।
विज्ञापन


जिसके बाद सिख नेशनल कॉलेज बंगा की टीम एक गोल की बढ़त से जीत हासिल की। दूसरा फुटबाल अकादमी माहिलपुर का मैच लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर से हुआ। इसमें लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर ने एक शून्य के गोल से जीत कर सेमिफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच फरवरी को क्लब वर्ग में दलवीर फुटबाल अकादमी पटियाला का मुकाबला जेसीटी(ए) फगवाड़ा से और पंजाब पुलिस जालंधर का मुकाबला दोआबा स्पोर्टिंग क्लब खेड़ा(माहिलपुर ) से होगा। इस मौके पर क्लब के चेयरमैन हरबंस सिंह बैंस, अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा, वंत सिंह बैंस, दलजीत सिंह, नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रिथीपाल सिंह बैंस, हरप्रीत सिंह बैंस, गुरप्रीत सिंह बैंस, मास्टर वनिंदर सिंह, नवदीप सिंह नवी बैंस, बलजिंदर मान ,संतोख सिंह सैनी, प्रो. जोरावर सिंह, आनूप सिंह लूड्डू बीकेबाली और जसविंदर सिंह जसवाल मौजूद थे। समारोह का मंच संचालन कोच अवतार सिंह तारी और प्रो. अजीत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed