{"_id":"c152feb6e6bbd741e86f2353f4d8e683","slug":"punjab-youth-festival-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में करवाएंगे यूथ फेस्टिवल : जितेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में करवाएंगे यूथ फेस्टिवल : जितेंद्र
अमर उजाला, संगरूर
Updated Tue, 03 Dec 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर में केंद्रीय खेल व रक्षा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब के युवाओं का नशे की दलदल में धंसना बेहद चिंता का विषय है।
नशे की बढ़ रही लत को रोकने और युवाओं को खेलों की तरफ मोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है कि नार्थ इंडिया का सबसे बड़ा यूथ फेस्टिवल इस बार पंजाब में करवाया जाएगा।
इससे यहां के नौजवानों को एक नई दिशा मिलेगी। वह स्थानीय वार हीरोज स्टेडियम में साढे़ सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक का शिलान्यास रखने के लिए पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि सिंथेटिक ट्रैक करीब तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। अब यह स्टेडियम देश के बड़े स्टेडियमों में शामिल हो जाएगा।
सांसद विजेइंद्र सिंगला की केंद्रीय स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की रखी मांग पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सिंगला इसके लिए यहां कोई जगह देख लें इसके बाद केंद्र इस प्रोजेक्ट को भी प्रवानगी देगा।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने सांसद सिंगला की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय खेल मंत्री होने के बावजूद अपने लोकसभा हलके में इस तरह का सिंथेटिक ट्रैक नहीं बनवा पाए, लेकिन सांसद सिंगला की मेहनत के कारण संगरूर निवासियों और खिलाड़ियों को इस तरह का ट्रैक मिला।
इस ट्रैक पर साढे़ सात करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें से सांसद विजेइंद्र सिंगला ने अपने एमपी फंड से 1 करोड़ 37 लाख दिए हैं।
पूर्व सैनिकों ने सौंपा मांग पत्र
मंत्री ने सिंगला के निवास स्थान पर पूर्व सैनिकों की सभा को संबोधित करते हुए उनकी मांगों को पहल के आधार पर हल करवाने का भरोसा दिया। पूर्व सैनिकों ने उन्हें एक मांग पत्र सौंपा।
पूर्व विधायक सुरिंदरपाल सिंह सीबिया ने यहां एक जिम्नेजियम हाल स्थापित करने की मांग रखी, इसे पूरा करने का केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया। इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष ग्रोवर, पूर्व विधायक धनवंत सिंह धूरी, अजैब सिंह रटोलां, अश्वनी कुमार, सुनाम हलका के इंचार्ज अमन अरोड़ा और जसबीर सिंह आदि मौजूद थे।