{"_id":"3f0386228199b604608767195b214eaa","slug":"pathankot-attack-the-youngster-suspect-in-moga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट अटैक : शक के घेरे में आया मोगा का नौजवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट अटैक : शक के घेरे में आया मोगा का नौजवान
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Fri, 12 Feb 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट एयरबेस पर आतंकवादी हमले की जांच कर रही एनआईए और पंजाब पुलिस जिले
विज्ञापन
के थाना मेहना के अधीन तलवंडी मल्लियां के एक नौजवान को कई दिनों की
पूछताछ के बाद पठानकोट ले गई है।
इसकी पुष्टि एक पुलिस अधिकारी ने की है। गांव तलवंडी मल्लियां निवासी संदीप सिंह सनी मोहाली में आइलेट्स का कोर्स कर रहा था। इस दौरान उसका पठानकोट एयरबेस हमले में गिरफ्तार जम्मू कश्मीर के सिजाद और रिशाद से संपर्क हो गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार वे मोहाली में एक कमरे में इकट्ठे भी रहे। आरोपी सिजाद तलवंडी मल्लियां निवासी संदीप सिंह सनी के मोबाइल का भी उपयोग करता था।
पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि सिजाद कई बार गांव तलवंडी मल्लियां भी आ चुका है। इस साल के पहले ही दिन पठानकोट एयरबेस हमले की जांच कर रही एनआईए और पठानकोट पुलिस की ओर से इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों सिजाद और रिशाद के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल हासिल करने के बाद गांव तलवंडी मल्लियां निवासी संदीप सिंह सनी के साथ उनके संबंधों का खुलासा हुआ था। इस मामले में पठानकोट पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से संदीप सिंह को तकरीबन 5 दिन पहले ही हिरासत में लिया। मोगा में किसी थाने में पूछताछ के बाद पठानकोट पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।