फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   not to be alliance from any party : sanjay singh

किसी से गठबंधन नहीं करेगी : संजय सिंह

Fri, 01 Jan 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Fri, 01 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
not to be alliance from any party : sanjay singh
पंजाब में आम आदमी पार्टी के गठबंधन के बात को सिरे से खारिज करते हुए आम
विज्ञापन
आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में आम आदमी किसी पार्टी के गठबंधन नहीं करेगी और अपने बूते ही चुनाव लड़ेगी।

वे शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। संजय का कहना था कि भाजपा के साथ आप का वैचारिक मतभेद है वहीं बसपा का कोई आधार नहीं है। उत्तर प्रदेश में तो बसपा का टिकट बोली लगाकर दिया जाता है और ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन की बात हम सोच भी नहीं सकते।

पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के आप में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि न तो सिद्धू की ओर से आप में शामिल होने के लिए संपर्क किया है और न ही हमारी तरफ से ही कोई पहल हुई है। पीपीपी के आप में शामिल होने के बारे में उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कुछ नेता सांसद भगवंत मान से मिले थे लेकिन उसके बारे में आगे क्या हुआ उसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के बयान कि आप में सभी पार्टियों के नकारे लोग जा रहे है पर संजय सिंह ने कहा कि हरसिमरत कौर बादल को ऐसे बयान शोभा नहीं देते। पहले वे अपनी पार्टी में देखें कि उनकी पार्टी में किस-किस स्तर के नेता और मंत्री हैं। संजय सिंह 14 जनवरी को माघी कांफ्रेंस की तैयारियों को लेकर होशियारपुर में आप कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे।

इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर, यामिनी गोमर, डॉ. रवजोत, एडवोकेट नवीन जैरथ उपस्थित थे। संजय सिंह ने कहा कि 14 जनवरी को माघी मेले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

ऑड-ईवन पर जनता ने दिया जवाब : संजय सिंह
पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि ऑड व ईवन नंबर पर सवाल खड़े करने वालों को दिल्ली की जनता ने आज जवाब दे दिया। दिल्ली सरकार के इस प्रयास पर तमाम देशों की एंबेसियों ने भी सहमति जताई है। इस प्रयास की विदेशों तक में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed