फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Nature of the MD 6-day police remand

नेचरवे का एमडी नीरज ठठई 6 दिन के पुलिस रिमांड पर

Sun, 14 Feb 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 14 Feb 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
Nature of the MD 6-day police remand
नेचरवे कंपनी के एमडी नीरज ठठई को शनिवार को उसे थाना नंबर दो के प्रभारी लेखराज व एएसआई मेजर सिंह ने न्यायाधीश अमित मलहन की अदालत में पेश किया। वहां न्यायाधीश ने उसे 19 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

नीरज ठठई ने अपने एडवोकेट हरप्रीत सिंह के माध्यम से नगर थाना नंबर दो में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने 28 मई, 15 को पुरखा राम सोढी के बयानों के आधार पर नीरज ठठई पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


नगर थाना नंबर दो की पुलिस ने गुरमीत कौर पत्नी कृपाल सिंह वासी जलालाबाद के बयानों के आधार पर नीरज ठठई तथा राजू मिगलानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मात्र एक ही मामले में इसकी गिरफ्तारी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर फाजिल्का के एसएसपी के स्टाफ एंटी फ्राड के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सतवंत सिंह भी 27-28 शिकायतों में नीरज ठठई के बयान लेने के लिए थाना नंबर दो में पहुंचे।

गौरतलब है कि नेचर हाइट रीयल स्टेट कंपनी के नाम से लोगों का पैसा एकत्रित करने वाले नीरज ठठई पर करीब 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed