{"_id":"536f436987426f12dce2ba4616ecbbee","slug":"modi-pm-abohar-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी बने पीएम तो अबोहर को बनाएंगे चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी बने पीएम तो अबोहर को बनाएंगे चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर
Updated Tue, 15 Apr 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनते ही अबोहर को चंडीगढ़ जैसा बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तुसीं मोदी नूं प्रधानमंत्री बना के केंद्र विच एनडीए दी सरकार बना देओ, मैं तुहाडे नाल वायदा करदां हां कि मैं केंद्र सरकार तो अन्य राज्यों दे मुकाबले ज्यादा फंड पंजाब दे विकास वास्ते लेके आवागां।
मुख्यमंत्री मंगलवार को हलका इंचार्ज शिव लाल डोडा के फाजिल्का रोड स्थित निवास पर आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले शिव लाल डोडा सहित उनकी कोर कमेटी के सदस्यों ने बीएसएफ छावनी हैलीपैड पर मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर उनका अबोहर आने पर स्वागत किया।
समारोह के दौरान सीएम ने कहा कि पंजाब में 30 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव से देश का भविष्य तय होगा। आपका एक-एक वोट किसी पार्टी विशेष का नहीं बल्कि पूरे देश की दशा और दिशा निर्धारित करेगा। इसलिए देश को भ्रष्ट तंत्र से मुक्त करवाने के लिए फिरोजपुर से अकाली-भाजपा के प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया को भारी मतों से विजयी बनाएं। ताकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का गठन किया जा सके। उन्हाेंने कहा कि 30 अप्रैल को हमें देश की तकदीर का फैसला करना है।
विज्ञापन
कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र की यूपीए सरकार ने पंजाब के साथ हमेशा धोखा किया है। छह दशकों से कांग्रेस ने न तो पंजाब को राजधानी दी और न ही दरियाई पानी का पूरा हिस्सा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की घटिया नीतियों के कारण पंजाब के उद्योग यहां से पलायन कर गए।
उन्हाेंने कहा कि जो सरकार सीमा पर तैनात जवानों की रक्षा नहीं कर सकती उससे आम लोगों की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जाती है। बादल ने लोगों से अपील की कि शेर सिंह घुबाया को भारी मतों से जिताएं। क्योंकि घुबाया को दिया गया एक-एक वोट नरेन्द्र मोदी की ताकत बनेगा जो देश को सार्थक विकास की ओर गतिशील करेगा।