{"_id":"135f48ba8cb15c6c57c399de42306423","slug":"four-pistols-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद से चार पिस्टल समेत हथियार बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद से चार पिस्टल समेत हथियार बरामद
अमर उजाला, (फिरोजपुर)
Updated Tue, 26 Nov 2013 10:09 PM IST
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल ने फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी कालसियन के नजदीक से सर्च अभियान के दौरान पाकिस्तानी तस्करों की ओर से जमीन में छिपाई चार पिस्टल, एक रिवाल्वर, चार मैगजीन, 52 कारतूस और एक मोबाइल की बैटरी बरामद की। यह सारा सामान एक पॉलीथीन के लिफाफे में मिला।
इस संबंध में बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफ पंजाब के आईजी अजय कुमार तोमर के आदेश पर सरहद पर चौकसी बढ़ाई गई है।
सोमवार रात में बीएसएफ जवानों को पाकिस्तान की ओर से कुछ हरकत नजर आई। जिसके चलते बीएसएफ अधिकारियों ने मंगलवार को बीओपी कालसियन के पास आईबी से पचास मीटर की दूरी पर सर्च अभियान शुरू किया।
यहां लगे शीशम के पेड़ के नीचे जवानों को कुछ खुदी हुई मिट्टी नजर आई। बीएसएफ को जमीन के डेढ़ फुट नीचे से एक पॉलीथीन का लिफाफा मिला। इसमें 7.63 एमएम की एक पिस्टल ( मेड इन पाकिस्तान), तीस बोर की एक पिस्टल, 32 बोर की दो पिस्टल बरामद हुई। इसके अलावा एक रिवाल्वर, चार मैगजीन, 52 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन की बैटरी भी बरामद हुई।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि इस साल अब तक बीएसएफ ने 21 पिस्टल और अन्य हथियार पकड़े है।