{"_id":"91d2f80feffc953adb16fbb29f7914c5","slug":"ferozepur-rail-division-at-each-station-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल डिवीजन फिरोजपुर के प्रत्येक स्टेशनों पर अलर्ट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल डिवीजन फिरोजपुर के प्रत्येक स्टेशनों पर अलर्ट घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sun, 03 Jan 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में हुए आतंकी हमले को देखते हुए रेल डिवीजन फिरोजपुर के प्रत्येक स्टेशनों पर अलर्ट घोषित करते हुए आरपीएफ के जवानों की तैनाती कर दी है।
इसके अलावा पठानकोट रेलवे स्टेशन से लेकर चक्की बैंक रेलवे स्टेशन तक रेल पटरी पर पेट्रोलिंग की जा रही है। उधर, बीएसएफ ने सरहद पर जवानों की चौकसी बढ़ा दी है, हेड क्वार्टर में बैठे जवानों की ड्यूटी भी सरहद पर लगा दी है।
रेल डिवीजन फिरोजपुर आरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट संजय गुप्ता ने बताया कि डिवीजन के बड़े स्टेशन जैसे अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, जम्मूतवी, पठानकोट, फिरोजपुर में कल रात से ही आरपीएफ के जवान तैनात किए जा चुके थे।
इसके अलावा शनिवार को डिवीजन के प्रत्येक स्टेशन पर आरपीएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। प्रत्येक ट्रेन में आरपीएफ की गश्त चल रही है। स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गुप्ता ने बताया कि दिल्ली से स्पेशल आदेश आने पर पठानकोट व चक्की बैंक रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी पर आरपीएफ पेट्रोलिंग कर रही है।
उधर, रेल डिवीजन फिरोजपुर के एडीआरएम आशुतोष पंत ने कहा कि आतंकी हमले के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर पठानकोट, जम्मूतवी के बीच ट्रेनें चलाई जा रही हैं। किसी ट्रेन को बंद नहीं किया है।
दूसरी तरफ बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि सरहद पर चौकसी बढ़ा दी है। सभी जवानों को आदेश दिए हैं कि चौकसी में कोताही ना बरती जाए।