{"_id":"a8d124940b0ff2508cb4da2ed96a5e08","slug":"doctor-suicide-due-to-illness","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर ने रिवाल्वर से खुद को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर ने रिवाल्वर से खुद को गोली मारी
अमर उजाला जलालाबाद (फिरोजपुर)
Updated Sun, 22 Sep 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर में एक डाक्टर ने अपने क्लीनिक में खुद को रिवाल्वर से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि डाक्टर अपनी बीमारी से परेशान था।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच कर लाश अपने कब्जे में कर ली। उक्त घटना मुक्तसर सरकुलर रोड स्थित क्लीनिक पर रविवार को घटी।
पुलिस के मुताबिक डा. दर्शन सिंह (45) वासी गांव चक मोहम्मदी वाला, तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का का क्लीनिक मुक्तसर सरकुलर रोड पर है। रविवार सुबह डाक्टर पहले राधा स्वामी डेरे सत्संग पर गया।
उसके बाद अपने क्लीनिक पर आया वहां बैठे दो मरीजों की जांच की। इसके बाद उसने कंपाउंडर को चाय लेने बाजार में भेज दिया। उसके जाने के बाद डाक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर कनपटी पर रखकर गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, थाना प्रभारी जगदीश कुमार का कहना है कि डाक्टर के परिजनों का कहना है कि दर्शन सिंह अपनी बीमारी से परेशान था। जिस कारण उसने खुद को गोली मार ली। दर्शन की दो बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डाक्टर के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।