{"_id":"e4cf644b7cf1f85b18c78a8c9dac2804","slug":"dharna-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमसा और सर्व शिक्षा अभियान कर्मियों ने किया घड़ा फोड़ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमसा और सर्व शिक्षा अभियान कर्मियों ने किया घड़ा फोड़ प्रदर्शन
अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)।
Updated Sat, 08 Feb 2014 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव बादल की ओर कूच कर रहे रमसा और सर्व शिक्षा अभियान कर्मियों को पुलिस ने शनिवार को लंबी में ही रोक लिया। इस से गुस्साए कर्मियों ने नेशनल हाईवे किनारे पर ही धरना लगा दिया। ढाई घंटे चले इस प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मांगों की खातिर अपनाए जा रहे टाल-मटोल और लारों के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
एसएसए रमसा दफ्तरी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर ब्लॉक और जिला शिक्षा दफ्तर में सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत दफ्तर कर्मियों ने शनिवार को हलका लंबी के बीडीपीओ दफ्तर के समक्ष रोष धरना दिया। दोपहर बारह बजे से लेकर दो बजे तक दिए गए इस धरने के दौरान कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं सरकार के लारों रूपी घड़ा फोड़ प्रदर्शन भी किया। दोपहर बाद आक्रोशित हुए प्रदर्शनकारियों ने दो बजे जैसे ही गांव बादल की ओर कूच किया, तो पहले से ही भारी संख्या में मौजूद पुलिस जवानों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। जिसके रोष स्वरूप प्रदर्शनकारियों ने वही नेशनल हाईवे के किनारे धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। करीब ढाई घंटे के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़, डीएसपी मलोट मनविंदरबीर सिंह और थाना लंबी प्रभारी गुरप्रीत सिंह बैंस ने उच्चाधिकारियों से बैठक का समय निश्चित करवाने का भरोसा दी। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरने को हटाया। इससे पूर्व बीडीपीओ दफ्तर के समक्ष दिए गए धरने को संबोधित करते यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष तलविंदर सिंह वड़िंग और उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि आठ फरवरी को एसएएस रसमी कर्मियों के साथ हुई मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री बादल ने अन्य अध्यापकों की तरह बनता पे स्केल देने को मंजूरी देते हुए इसकी तजवीज 2014-15 के बजट पेश होने से पहले केंद्र सरकार को भेजने का वादा किया था। लेकिन बाद में सरकार अपने ही वादे से मुकर गई। एक माह बीत जाने के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि राज्य सरकार ने 2014-15 बजट के लिए अपना प्लान भी भेज दिया है।