फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Tampering hurt the girl swallowed poison, death

छेड़छाड़ से आहत लड़की नेे जहर निगला, मौत

Sat, 07 Nov 2015 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Sat, 07 Nov 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
Tampering hurt the girl swallowed poison, death
छेड़छाड़ से आहत होकर जहर निगल लेने वाली गांव भाईके पिशौर की चौदह वर्षीय लड़की की लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवक तथा उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के  मुताबिक गांव भाईके पिशौर की रहने वाली चौदह वर्षीय पीड़िता 9वीं में पढ़ती थी। पुलिस के पास दिए बयान में बताया कि वह दो नवंबर को स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी कि रास्ते में गुरदीप घोगड़ और उसके साथी जो पहले भी उसके साथ अकसर छेड़छाड़ करते थे ने उन्हें बहुत परेशान किया।
विज्ञापन


छेड़छाड़ के दौरान युवकों ने उसे धमकाया। इसी परेशानी के कारण लड़की ने तीन नवंबर को सुबह पौने आठ बजे जहर निगल लिया।

थाना लहरा के एसएचओ पुष्पिंदर सिंह ने बताया की पीड़ित लड़की ने होश में आने पर मजिस्ट्रेट सुनाम के सामने बयान दर्ज करवाए थे। पीड़िता अपने बयान में एक लड़के घोगड़ का नाम ले पाई जबकि अन्य के बारे में वह नहीं बता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी नौजवान गुरदीप घोगड़ और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे लुधियाना के डीएमसी में रेफर कर दिया गया था, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है जो जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed