फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Moga Congress chief and his son molestation case

मोगा कांग्रेस प्रधान व उनके बेटे पर छेड़छाड़ का केस

Tue, 22 Dec 2015 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Tue, 22 Dec 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
Moga Congress chief and his son molestation case
थाना सिटी पुलिस ने पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस प्रधान दर्शन सिंह बराड़ और उनके बेटे यूथ कांग्रेस नेता के खिलाफ छेड़छाड़ आदि धाराओं के अंतर्गत महिला कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना सिटी प्रमुख जसविंदर सिंह ने पूर्व मंत्री व पंजाब महिला कांग्रेस की पूर्व प्रधान ने पुलिस को शिकायत की थी। शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस प्रधान दर्शन सिंह बराड़ और उनके बेटे यूथ कांग्रेस नेता कंवलजीत सिंह बराड़ के खिलाफ धारा 354ए /509 /34 के अंतर्गत केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला कांग्रेस नेता ने शिकायत की थी कि 19 दिसंबर को नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को फंसाने के खिलाफ मोदी का पुतला फूंकने के लिए कांग्रेस नेता शहर के मुख्य चौक पर जमा हुए थे। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान दर्शन सिंह बराड़ और उनके बेटे कंवलजीत सिंह बराड़ ने अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए उनके साथ बदसलूकी की थी। थाना सिटी पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में दर्शन सिंह बराड़ ने कहा कि शिकायतकर्ता ने शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के इशारे पर उन्हें बदनाम करने के लिए यह साजिश तैयार की है। उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर को मोदी का पुतला फूंकने समय पर शिकायतकर्ता ने उन्हें पूर्व जिला कांग्रेस प्रधान कह दिया था जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा उनके और बेटे के खिलाफ साजिशन झूठा आरोप लगाया गया है।

मालूम हो कि पूर्व विधायक दर्शन सिंह बराड़ ने प्रताप सिंह बाजवा के पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से हटने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह की रैलियों में हिस्सा लेना भी छोड़ दिया था। बाजवा ने जगदर्शन कौर को जिला कांग्रेस प्रधान पद से हटाकर दर्शन बराड़ को जिला कांग्रेस की कमान सौंपी थी।


कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद जिला कांग्रेस का एक गुट दर्शन बराड़ के खिलाफ सक्रिय हो गया है तभी से अंदरूनी खींचतान चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed