{"_id":"e0957f794a292f6c496ae42cbfa09715","slug":"congress-misused-cbi-sukhbir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने सीबीआई का दुरुपयोग किया : सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने सीबीआई का दुरुपयोग किया : सुखबीर
अमर उजाला, (जलालाबाद/फिरोजपुर)
Updated Wed, 13 Nov 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अपने राजनीतिक हितों व नीति स्वार्थों के लिए पिछले दस साल से सीबीआई का दुरुपयोग करती आ रही है। यह बात उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को जलालाबाद में संगत दर्शन दौरान कही।
सुखबीर ने विधानसभा हलका जलालाबाद के गांव रत्ता खेड़ा, जंडवाला और पक्का कालेवाला में इलाके की 30 से अधिक पंचायतों के साथ संगत दर्शन कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नहरी सिस्टम सुधार के लिए 164 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। इससे किसानों को सिंचाई के लिए जरूरत अनुसार पानी मिल सकेगा।
इस मौके पर सुखबीर ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा सीबीआई की शक्तियां कम करने संबंधी दिया गया बयान कांग्रेस पार्टी के दोहरे चरित्र को जगजाहिर करता है। केंद्र ने ज्यादा शक्तियां अपने पास रखकर राज्यों को सदैव ही नजरअंदाज किया है। लोक सभा चुनाव के बाद देश में एनडीए की सरकार बनेगी जिसके बाद राज्य के विकास के लिए केंद्र से बड़ी ग्रांट मिलेंगी।
विज्ञापन
संगत दर्शनों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के निवासियों के लिए बड़ी योजनाएं बनाई गई हैं और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा सूबे को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए उच्च स्तर पर प्रयत्न जारी हैं।
सबस्टेशन का उद्घाटन किया
इस मौके पर सुखबीर बादल ने गांव पक्का काले वाला में 66 केवी सबस्टेशन का उद्घाटन करने और गांव के 100 प्रतिशत वाटर सप्लाई तथा फोलरिंग का नींव पत्थर रखा। सुखबीर ने कहा कि लोगों के साथ राज्य को बिजली सरप्लस बनाने का किया गया वादा अगले माह में पूरा हो जाएगा।
इसके साथ राज्य के लोगों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई मिलेगी और उद्योगों व कृषि को और प्रोत्साहन मिलेगा। गांव पक्का काले वाला के बिजली घर से क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों को बेहतर बिजली सप्लाई मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने गांव चक्क खुंडज, चक्क जानीसर में गलियों की 100 प्रतिशत सीसी फलोरिंग और वाटर सप्लाई प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे।
इस वर्ष जलालाबाद क्षेत्र के बीस गांव इस प्रोजेक्ट के अधीन लाए गए है और अगले वर्ष पचास अन्य गांव इस प्रोजेक्ट के अधीन कवर किए जाएंगे। एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने डीसी को आदेश दिए कि नगर काउंसिल की हद में आते क्षेत्र की जमीनों की एनओसी मिलने पर रजिस्ट्री की जाए।