फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Big industrialists willing to invest in Punjab : Sukhbir

पंजाब में निवेश को बड़े उद्योगपति तैयार : सुखबीर

Sat, 26 Oct 2013 09:35 PM IST
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Sat, 26 Oct 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
Big industrialists willing to invest in Punjab : Sukhbir
पंजाब में बड़े उद्योगपति निवेश को तैयार हैं। शिरोमणि अकाली दल राजस्थान विधानसभा चुनावों में भाजपा को पूरा समर्थन देगा। यह बात अकाली दल के प्रधान व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कही।
विज्ञापन


वह बल्लूआना के पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी के पिता निरंजन सिंह की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

 सुखबीर ने कहा कि राजस्थान में शिअद के प्रभाव वाले हल्कों सहित पूरे राज्य में भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनावाें में शिअद प्रत्याशियों का ऐलान शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन


यहां अकाली-भाजपा में सीटों का बंटवारा पार्टी के नेताओं के विचार विमर्श के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान समय आने पर कर दिया जाएगा। बादल ने कहा कि उनके मुंबई दौरे का राज्य को बड़ा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 देश के बड़े उद्योगपतियों ने उनके साथ हुई बैठक के दौरान पंजाब में पूंजी निवेश करने व उद्योगों की स्थापना के लिए गहरी दिलचस्पी दिखाई है।

ये उद्योगपति शीघ्र ही पंजाब आकर सरकार के साथ बातचीत करेंगे। उन्हाेंने कहा कि राज्य के विकास के लिए टैक्स लगाने जरूरी हैं और इन टैैक्सों से नागरिकों को बढ़िया सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकती हैं।

सुखबीर ने कहा कि पूर्व विधायक स. प्रकाश सिंह भट्टी के पिता स. निरंजन सिंह भट्टी के स्वर्गवास होने से पार्टी व क्षेत्र को पूरी नहीं होने वाली क्षति हुई है।


 इस मौके पर स. प्रकाश सिंह भट्टी, सांसद शेर सिंह घुबाया, डीसी डॉ. बसंत गर्ग, एसएसपी अशोक बाठ, सतिन्द्रजीत मंटा, स. चरणजीत सिंह बराड़, स. वरदेव सिंह मान, जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, जत्थेदार कौर सिंह बहाववाला, गुरलाल सिंह दानेवालिया, प्रह्लाद खांटवां, चौ. संजीव गोदारा, समाज सेवक शिव लाल डोडा, स. हरबिंदर सिंह हैरी, बीबी वीरपाल कौर तरमाला, सहित भारी संख्या में अकाली-भाजपा वर्कर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed