फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   BDS final 41 percent of the students failed

बीडीएस फाइनल के 41 प्रतिशत स्टूडेंट्स फेल

Sat, 02 Jan 2016 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sat, 02 Jan 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
BDS final 41 percent of the students failed
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी की तरफ से घोषित बीडीएस फाइनल ईयर के नतीजे में राज्य के 15 डेंटल कॉलेजों के करीब 41 प्रतिशत स्टूडेंट्स फेल हो गए हैं।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की तरफ से शुक्रवार को घोषित इस नतीजे में राज्य के 487 में से महज 289 स्टूडेंट्स पास हो पाए हैं, यानी 198 स्टूडेंट्स फेल हो गए। यूनिवर्सिटी की इतिहास में पहली बार बीडीएस का इतना खराब नतीजा आया है।  

यूनिवर्सिटी की तरफ से पिछले माह ही इस वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। यूनिवर्सिटी की तरफ से कॉलेजों के परीक्षा केंद्रों की अदला बदली करने और परीक्षा के दौरान सख्त नियमावली का उपयोग किए जाने की वजह से ज्यादातर डेंटल कॉलेजों का नतीजा बेहद खराब रहा।
विज्ञापन


इस बार यूनिवर्सिटी की तरफ से वार्षिक परीक्षा के दौरान नकल के भी कई केस पकड़े गए थे। यूनिवर्सिटी के अनुसार इस बार बीडीएस का नतीजा महज 59.34 प्रतिशत रहा है जबकि वर्ष 2013 व 2014 में क्रमवार 78 व 82 प्रतिशत रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच वर्षीय बीडीएस कोर्स में स्टूडेंट्स को चार साल पढ़ाई करनी होती है जबकि एक साल की इंटरनशिप करनी पड़ती है लेकिन वार्षिक नतीजे में फेल हुए 289 स्टूडेंट्स को इंटरनशिप नहीं कर पाएगें और उन्हें मई, जून माह में होने वाली परीक्षा में अकादमिक पढ़ाई पूरी करने का मौका मिलेगा।


इस मामले में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने कहा कि ज्यादातर डेंटल कॉलेजों का नतीजा खराब रहा है जिसका सबसे बड़ा कारण कॉलेजों के पास संसाधनों व स्टाफ का अभाव है। यूनिवर्सिटी की कोशिश है कि मेडिकल शिक्षा में नकल की प्रवृति को रोक कर समाज को अच्छे व निपुण डॉक्टर उपलब्ध करवाए जाए जिसके लिए वार्षिक परीक्षाओं के लिए सख्त नियम बनाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed