फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   मार्कफेड गोदाम से गेहूं के 36 सौ बैग चोरी

मार्कफेड गोदाम से गेहूं के 36 सौ बैग चोरी

Sat, 21 Sep 2013 05:40 AM IST
Firozpur
Firozpur Updated Sat, 21 Sep 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर। पुलिस ने शुक्रवार को बार्डर रोड पर चोरी की गेहूं से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी हैं। उक्त गेहूं सरकारी खरीद एजेंसी मार्कफेड की है। आरोपियों ने मार्कफेड के गोदाम से गेहूं निकालने के लिए गेट पास 21 सितंबर का बनाया था। उसी के सहारे शुक्रवार को गोदाम से लगभग 3600 गेहूं के बैग निकाले लिए। पुलिस के हत्थे सिर्फ दो ट्रैक्टर-ट्राली लगी हैं। गेहूं चोरी में सिक्योरिटी गार्ड, ठेकेदार और ब्रांच मैनेजर की मिलीभगत बताई जा रही है। उधर, डीएसपी विभोर शर्मा का कहना है कि उक्त मामले की जांच की जा रही है। पूरी जांच-पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस की सीआईडी विंग ने बार्डर रोड चौकी इंचार्ज एएसआई गुरमीत सिंह को सूचना दी थी कि गोदाम से जा रहा गेहूं चोरी का है। गुरमीत ने बार्डर रोड से गुजर रही दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ लीं। उनके पास गोदाम का गेट पास 21 सितंबर का था, जबकि गेहूं 20 सितंबर को गोदाम से निकाली जा रही थी। पता चला है कि तड़के गोदाम से दो ट्रैक्टर-ट्राली गेहूं निकाली गईं। डीएसपी विभोर शर्मा ने गुरमीत सिंह से उक्त केस लेकर किसी और अधिकारी के सुपुर्द कर दिया है। उधर, एएसआई गुरमीत सिंह का कहना है कि डीएसपी ने उसकी ड्यूटी कहीं और लगा दी है। इसलिए केस किसी और अधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन

विभागीय स्तर पर जांच टीम गठित : डीएम
मार्कफेड के डीएम सिकंदर सिंह का कहना है कि इस मामले की सूचना मिलते ही उन्होंने विभागीय स्तर पर टीम गठित की है। टीम इस सारे मामले की जांच करेगी। इसमें उनके विभाग का कोई भी अधिकारी या मुलाजिम शामिल होगा, तो उसके खिलाफ तुरंत बनती कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में हैड क्वार्टर चंडीगढ़ के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed