{"_id":"97-39988","slug":"Firozpur-39988-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुराचार, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुराचार, मामला दर्ज
Firozpur
Updated Fri, 02 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर (फिरोजपुर)। स्थानीय एक मोहल्ले में वीरवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग के घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किया और मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पीड़ित युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया व मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानाें पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
17 वर्षीय पीड़ित लड़की ने पुलिस को शिकायत दी कि आज सुबह उसकी भाभी घर के निकट स्थित करियाने की दुकान पर सामान लेने गई थी और वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले युवक सुनील कुमार उर्फ शीलू उसके घर में घुस आया। उसने जबरन उसके साथ दुराचार किया और फरार हो गया। थोड़ी देर बाद पहुंची भाभी ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। नगर थाना नंबर 2 की पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानाें पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसआई गुरदीप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।