फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   स्कूल वैन पलटने से अध्यापिका व बच्चे जख्मी

स्कूल वैन पलटने से अध्यापिका व बच्चे जख्मी

Fri, 02 Aug 2013 05:35 AM IST
Firozpur
Firozpur Updated Fri, 02 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर)। एफएफ रोड से गोबिंद नगरी को जाने वाले लिंक मार्ग पर वीरवार सुबह एक निजी स्कूल की वैन पलट गई। वैन में कई बच्चे, ड्राइवर तथा एक अध्यापिका सवार थी। इस हादसे में अध्यापिका, चालक व बच्चे जख्मी हो गए। इधर, इलाके के लोगाें ने हादसे वाली रोड को खुला करने की मांग को लेकर एफएफ रोड पर चक्का जाम किया।
विज्ञापन

एक निजी स्कूल की वैन करीब आधा दर्जन बच्चाें को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। जैसे ही यह वैन उक्त रोड पर पहुंची, तो सड़क के साइड का किनारा जर्जर होने के कारण वैन साथ खाली प्लाट में पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर, अध्यापिका व बच्चे घायल हो गए। बच्चों को कम चोटें लगी हैं। वैन के अंदर से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंचे लोगाें ने सड़क कम चौड़ी होने के रोष स्वरूप एफएफ रोड पर दोनाें तरफ चक्का जाम कर दिया, जिससे जाम लग गया। मामला बढ़ता देख एसडीएम परमजीत सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्हाेंने पहले तो घटनास्थल का जायजा लिया और उसके बाद वह धरनाकारियाें के पास पहुंचे। एसडीएम की ओर से धरनाकारियाें को इस समस्या के हल का आश्वासन दिया, जिस पर लोगाें ने जाम हटा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed